{"_id":"6027d9518ebc3ee92c0cc07d","slug":"sriganganagar-road-accident-six-including-four-women-of-the-same-family-dead-seven-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीगंगानगर सड़क हादसा: एक ही परिवार की चार महिलाओं सहित छह की मौत, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीगंगानगर सड़क हादसा: एक ही परिवार की चार महिलाओं सहित छह की मौत, सात घायल
Sat, 13 Feb 2021 07:47 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Sat, 13 Feb 2021 07:47 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि इस भयावह घटना में एक ही परिवार की चार महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई जबकि सात अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि यह हादसा सुबह पौने 10 बजे राजियासर के पास एक क्रूजर जीप के ट्रेलर से टकराने की वजह से हुआ है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
दरअसल, हनुमानगढ़ जिले के संगरिया क्षेत्र के चालक सहित 13 लोग क्रूजर जीप में सवार होकर जैसलमेर जिले के प्रसिद्ध धार्मिल स्थल रामदेवरा जा रहे थे। तभी राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर राजियासर थाना से आधा किलोमीटर दूर श्री बिजयनगर फंटा के पास जीप विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ट्रेलर से टकरा गई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, जीप में सवार छह लोग एक ही परिवार के थे। मृतकों की पहचान आरजू, सोनिया, सुमन, मंजू, अनिल व भविष्य के रूप में की गई है। वहीं, इस दुर्घटना पर राज्यपाल कलराज मिश्र व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शोक व्यक्त किया है।