{"_id":"67c275a75fd883aa83073575","slug":"sri-ganganagar-sameja-police-crackdown-in-heroin-smuggling-case-another-accused-arrested-after-firing-escape-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sri Ganganagar: हेरोइन तस्करी मामले में समेजा पुलिस की कार्रवाई, हवाई फायर कर फरार हुआ एक और आरोपी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sri Ganganagar: हेरोइन तस्करी मामले में समेजा पुलिस की कार्रवाई, हवाई फायर कर फरार हुआ एक और आरोपी हिरासत में
Sat, 01 Mar 2025 08:19 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 01 Mar 2025 08:19 AM IST
सार
आठ महीने पहले बॉर्डर पार से हुई हेरोइन तस्करी के मामले में बीते दिनों प्रोटेक्शन वारंट पर गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद समेजा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अन्य आरोपी को पंजाब के फिरोजपुर से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले की समेजा पुलिस ने बॉर्डर पार से हुई हेरोइन तस्करी के एक बड़े मामले में सफलता हासिल करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी गगनदीप सिंह को पंजाब के फिरोजपुर से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे सात दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गगनदीप सिंह की गिरफ्तारी 21 फरवरी को पकड़े गए आरोपी नवदीप सिंह उर्फ लवली से हुई पूछताछ के आधार पर की गई। नवदीप सिंह को पहले ही प्रोटेक्शन वारंट पर फिरोजपुर से गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में समेजा थाना के कांस्टेबल कालूराम की विशेष भूमिका रही।
विज्ञापन
मामला 14 जून 2024 का है, जब सीआईडी की सूचना पर पुलिस ने बॉर्डर इलाके में नाकाबंदी की थी। इस दौरान पुलिस को 44 पीएस की रोही में 6 किलो हेरोइन बरामद हुई थी। हालांकि मौके पर पहुंचे तस्कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए 75 एनपी हवाई फायर कर फरार हो गए थे। फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने तकनीकी सहायता का उपयोग किया और तस्करों की पहचान कर पंजाब में जेल में बंद नवदीप सिंह को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने अब गगनदीप सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि इस अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचा जा सके। अधिकारियों का कहना है कि मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।