{"_id":"663398cf0d9cba9a830a0c0c","slug":"sri-ganganagar-man-returning-from-new-zealand-found-jewelery-and-cash-missing-from-home-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sri Ganganagar: न्यूजीलैंड से लौटे व्यक्ति को घर में मिला कटा-फटा बैग, गहने और कैश गायब, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sri Ganganagar: न्यूजीलैंड से लौटे व्यक्ति को घर में मिला कटा-फटा बैग, गहने और कैश गायब, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 02 May 2024 07:15 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 02 May 2024 07:15 PM IST
सार
पीड़ित ने बताया कि उसके परिचित न्यूजीलैंड में रहते हैं। एक साल पहले वो उनसे मिलने के लिए वहां चला गया। उसने मकान की संभाल का जिम्मा अपने एक परिचित कमलकुमार को दिया था।
विज्ञापन
पदमपुर थाना।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्रीगंगानगर जिले के पदमपुर इलाके के गांव 25 बीबी के एक व्यक्ति के मकान में रखे बैग से करीब 20 लाख रुपये से ज्यादा मूल्य के गहने, न्यूजीलैंड की मुद्रा डॉलर और एक लाख रुपये गायब हो गए। मकान मालिक करीब एक साल पहले विदेश गया था। लौटकर आने पर उसे घर में रखा बैग कटीफटी हालत में मिला। इसमें रखा काफी सामान भी गायब था। उसने पदमपुर थाने में मामला दर्ज करवाया। पीड़ित ने मकान की संभाल कर रहे व्यक्ति पर चोरी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
एक साल पहले गया था न्यूजीलैंड
गांव 25 बीबी के सर्वजीत सिंह पुत्र तारा सिंह ने दर्ज मामले में बताया कि उसके परिचित लोग न्यूजीलैंड में रहते हैं। ऐसे में करीब एक साल पहले वह भी उनसे मिलने के लिए वहां चला गया। वह वहां करीब एक साल तक रहा। इस दौरान उसने मकान की सार संभाल का जिम्मा अपने एक परिचित कमलकुमार को दिया था।
विज्ञापन
मकान के केयरटेकर पर लगाया आरोप
सर्वजीत सिंह ने बताया कि विदेश जाने से पहले उसने एक बैग में 1 लाख रुपये, 5 हजार न्यूजीलैंड डॉलर, करीब 37 तोला सोना और कुछ अन्य सामान रखा था। वह बुधवार को विदेश से लौटा और घर में रखा बैग संभाला तो इसमें एक कट लगा मिला। बैग संभाला तो इसमें से 1 लाख रुपये, 37 तोले सोना और 5 हजार न्यूजीलैंड डॉलर गायब मिले। मामले की जांच हेड कॉन्स्टेबल संजीव गौतम कर रहे हैं। गौतम ने बताया कि पदमपुर के गांव 25 बीबी में चोरी की वारदात हुई। पीड़ित ने मकान के केयरटेकर पर चोरी का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन