{"_id":"64c88798e3b264033d002673","slug":"speeding-car-hit-bike-riders-in-alwar-three-including-a-girl-died-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: अलवर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को को मारी टक्कर, एक युवती समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: अलवर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को को मारी टक्कर, एक युवती समेत तीन की मौत
Tue, 01 Aug 2023 09:48 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 01 Aug 2023 09:48 AM IST
सार
अलवर में सड़क हादसे में एक युवती समेत तीन की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी जिससे तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने मोर्चरी में रखवाए तीनों के शव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के अलवर जिले के 'बाढ़ का बाग' के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवती समेत दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक और युवती अलवर से उमरैण की ओर जा रहे थे। वहीं, कार चालक उमरैण की तरफ से अलवर की ओर आ रहा था। रास्ते में यादव पेट्रोल पंप 'बाढ़ का बाग' के पास बाइक और कार की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही दो युवक और एक युवती की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस तीनों मृतकों की पहचान के प्रयास करने में लगी हुई है।
विज्ञापन
तीनों शवों की शिनाख्त होने के बाद ही पोस्टमार्टम करवाया जाएगा
सहायक उप निरीक्षक (ASI) सत्येंद्र कुमार ने बताया कि थाने पर सड़क हादसा होने की सूचना मिली। जिस पर मौके पर पहुंचे। जहां दो युवक और एक युवती बाइक सहित सड़क पर मृत अवस्था में पड़े हुए थे। सभी के शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। अभी तक तीनों शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शवों की शिनाख्त होने के बाद ही पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन