फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Son set father on fire in Pali When he came to intervene in the quarrel of the sons

Rajasthan: बाप को साथ रखने के लिए दो भाइयों में झगड़ा, बेटे ने डीजल उड़ेल पिता को लगाई आग

Mon, 27 Jun 2022 11:33 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 27 Jun 2022 11:33 AM IST
सार

वारदात से पहले पिता और उसके दोनों बेटों ने साथ बैठकर शराब पी थी। शराब के नशे में बेटे ने पिता को आग लगा दी।

विज्ञापन
Son set father on fire in Pali When he came to intervene in the quarrel of the sons
पाली में बेटे ने बाप को लगाई आग - फोटो : Social Media

विस्तार

पाली में एक बेटे ने पिता पर डीजल उड़ेलकर आग लगा दी। बुजुर्ग व्यक्ति के दोनों बेटे लड़ रहे थे। ऐसे में पिता बीच-बचाव करने गए। इसी दौरान गुस्साए बड़े बेटे ने पिता पर डीजल छिड़कर आग लगा दी।

विज्ञापन
 

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दोनों बेटों ने पहले पिता के साथ बैठकर शराब पी। इस दौरान पिता को साथ रखने को लेकर दोनों भाइयों में झगड़ा हो गया। यह देख उनके पिता ने बेटों को छुड़ाने का प्रयास किया। ऐसे में झगड़े के बीच पिता के आने से गुस्साए बड़े बेटे ने घर में रखा डीजल पिता पर उड़ेल दिया और आग लगा दी। मौके पर मौजूद परिजनों ने आननफानन में आग बुझाया लेकिन तब तक बुजुर्ग व्यक्ति का पेट और पैर काफी जल चुका था। जिसके बाद परिजन बुजुर्ग को सोजत हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पाली रेफर किया कर दिया गया। 

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि घटना बूटेलाव गांव की है। 25 जून की रात दो बजे हनुमानराम बावरी और उसके बेटे किशोर और दयाल तीनों ने बैठकर शराब पी। इसी दौरान दोनों भाइयों में झगड़ा हो गया। आवेश में आकर बड़े भाई दयाल ने पिता को जला दिया।

मामले में पुलिस ने हनुमानराम के बड़े बेटे दयालराम को राउंडअप किया हैं। आरोपी जेसीबी ड्राइवर हैं, जो आदतन शराबी बताया जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed