{"_id":"64a15a666e575b8c320610d5","slug":"son-kills-mother-in-bhilwara-strangles-her-to-death-crime-hindi-news-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की हत्या: बेटे ने गला इतना दबाया कि टूट गई हड्डी, इस ताने से तंग आकर ली जान, अस्पताल में बोला-सांप ने काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां की हत्या: बेटे ने गला इतना दबाया कि टूट गई हड्डी, इस ताने से तंग आकर ली जान, अस्पताल में बोला-सांप ने काटा
Sun, 02 Jul 2023 07:22 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 02 Jul 2023 07:22 PM IST
सार
भीलवाड़ा में एक बेटे ने मां के तानों से परेशान होकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी बेटे ने मां का गला इतनी जोर से दबाया कि उसकी हड्डी तक टूट गई। पुलिस से बचने के लिए आरोपी बेटे ने डॉक्टरों को बताया कि मां को सांप ने काट लिया है, लेकिन अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी बेटा रुस्तम और मृतका शहनाज बानो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के भीलवाड़ा के शाहपुरा में एक बेटे ने मां की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी बेटे रुस्तम ने मां के तानों से परेशान होकर उसका गला इतनी बुरी तरह दबाया कि हड्डी भी टूट गई। उसकी मां बहन की शादी में दहेज नहीं देने को लेकर उसे ताना देती थी। इसी ताने से तंग आकर उसने मां को मार डाला। इधर, हत्या के बाद आरोपी मां के शव को अस्पताल ले गया, जहां उसने डॉक्टरों से कहा कि मां को सांप ने काट लिया है। घटना 29 जून को शाहपुरा के रहड़ गांव की है। पुलिस ने आरोपी बेटे रुस्तम को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शाहपुरा के रहड़ गांव में 21 साल का रुस्तम अपनी मां शहनाज बानो (41) पिता और अपनी पत्नी के साथ रहता है। आरोपी की एक बहन शबनम भी है। करीब दो साल पहले शबनम और रुस्तम की शादी आटा-साटा में हुई थी। शहनाज बानों ने अपनी बहू को शादी में एक तोला सोना दिया था, लेकिन छोटी बहन शबनम को सोने के जेवर नहीं दिए थे। रुस्तम ने भी अपनी बहन को कुछ नहीं दिया था। इसे लेकर मां शहनाज बानो बेटे रुस्तम को आए दिन ताने मारा करती थी। जिससे रुस्तम नाराज हो जाया करता था, इस बात को लेकर दोनों में कई झगड़ा भी हुआ था, लेकिन मां ने ताना मारना बंद नहीं किया था।
विज्ञापन
बीती 29 जून को मां शहनाज बानो ने बेटे रुस्तम को एक तोला सोने की बात को लेकर एक बार फिर ताना मारा। इससे वह गुस्से में आ गया। आरोपी रुस्तम घर से कुछ दूरी पर बाड़े में बंधी गाय को पानी पिलाने की बात कहकर अपने साथ मां को ले गया। जहां उसने मां शहनाज बानो को लात मारकर नीचे गिरा और फिर गमछे से लगा दबा दिया। रुस्तम तब तक गला दबाए रहा जब तक उसकी मां शहनाज बानो की मौत नहीं हो गई। गुस्से में जोर से गला दबाने के कारण शहनाज के गले की हड्डी भी टूट गई।
विज्ञापन
मां शहनाज बानो के मरने के बाद रुस्तम घर गया। उसने अपने पिता के कमरे के दरवाजे की कुंडी बाहर से लगाई और फिर मां को जिला अस्पताल लेकर पहुंच गया। जहां उसने डॉक्टरों से कहा कि उसकी मां को सांप ने काट लिया है। डॉक्टरों ने महिला के गले पर निशान देखा तो उन्हें शक हो गया। गले की हड्डी भी टूटी हुई थी और महिला के शरीर पर स्नेक बाइट का कोई भी निशान नहीं था। जिसके बाद अस्पताल के डॉक्टर ने पुलिस को सूचना दी।
अस्पताल पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे रुस्तम को शक के आधार पर हिरासत में लिया और थाने लाकर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने के बाद आरोपी रुस्तम ने सच उगल दिया। इसके बाद वह जोर-जोर रोने लगा और कहने लगा कि मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी रुस्तम टायर रिट्रेडिंग का काम करता है। उसके पिता पहले मजदूरी का काम करते थे, अभी वह मानसिक रूप से बीमार है।