फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   SMS Medical College Principal Dr Sudhir Bhandari says Booster dose of vaccine is important for Omicron variant

Omicron Variant: विशेषज्ञ ने बताए ओमिक्रॉन से बचाव के उपाय, टीके की बूस्टर खुराक की आवश्यकता पर दिया जोर

Tue, 07 Dec 2021 08:54 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 07 Dec 2021 08:54 PM IST
सार

राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित सवाई मान सिंह (एसएमएस) मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल और नियंत्रक डॉ. सुधीर भंडारी ने कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट से बचाव के लिए टीके की बूस्टर खुराक पर जोर दिया है।

विज्ञापन
SMS Medical College Principal Dr Sudhir Bhandari says Booster dose of vaccine is important for Omicron variant
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

जयपुर में स्थित एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सुधीर भंडारी ने मंगलवार को कोरोना वायरस के नए और अधिक संक्रामक माने जाने ओमिक्रॉन वैरिएंट पर बात की। डॉ. भंडारी ने कहा कि यह वैरिएंट दुनिया के 50 से अधिक देशों के लिए संकट बना हुआ है। हमारे देश में इससे बचाव के लिए कोरोना रोधी टीके की बूस्टर खुराक देने की जरूरत है। 

विज्ञापन


डॉ. सुधीर भंडारी ने कहा कि जिस तरह इस्राइल ने अपने यहां कोरोना वायरस रोधी टीके की बूस्टर खुराक देने की शुरुआत की है वैसे ही कदम हमारे देश में भी उठाने का आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ओमिक्रॉन वैरिएंट कितना घातक है इस बारे में फिलहाल कुछ भी कहना संभव नहीं है। लेकिन यह तय है कि यह वैरिएंट बहुत तेजी से संक्रमित करता है। 

विज्ञापन

बचाव के लिए मास्क जरूर लगाएं और शारीरिक दूरी के नियम का पालन करें

इसके साथ ही उन्होंने ओमिक्रॉन से बचने के लिए लोगों से सतर्क रहने की और मास्क लगाने व शारीरिक दूरी के नियमों का गंभीरता से पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक अध्ययन में सामने आया है कि बूस्टर खुराक ओमिक्रॉन वैरिएंट से 90 फीसदी कर सुरक्षा दे सकती है। अभी के लिए उन्होंने सभी से टीके की दोनों खुराकें लेने की अपील की।


रविवार को जयपुर में मिले ओमिक्रॉन संक्रमित सभी नौ मरीजों की हालत ठीक

जयपुर में रविवार को ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमण के नौ मामले सामने आए थे। डॉ. भंडारी ने कहा कि सभी मरीजों की स्थिति सामान्य है। इनमें से कुछ एसिम्टोमैटिक (ऐसे मरीज जिनमें बीमारी के लक्षण नहीं दिखते) हैं और बाकी में बीमारी के हल्के लक्षण हैं। सभी मरीजों में कोई खतरे की स्थिति नहीं दिख रही है और सभी सामान्य गति से ठीक हो रहे हैं।

विज्ञापन

ओमिक्रॉन डेल्टा से अधिक संक्रामक पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी

उधर, वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों का कहना है कि शुरुआती संकेत इस ओर इशारा करते हैं कि ओमिक्रॉन वैरिएंट इससे पहले सामने आए डेल्टा के मुकाबले अधिक संक्रामक है। हालांकि, ओमिक्रॉन को लेकर अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। कोरोना का डेल्टा वैरिएंट भारत में इस महामारी की दूसरी और बेहद भयावह लहर का कारण बना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed