फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Slogans raised against Gehlot government and minister Tikaram Julie for not getting free mobile

Alwar: फ्री मोबाइल योजना सरकार के लिए बनी सिरदर्द, फोन नहीं मिलने से महिलाएं नाराज, मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

Tue, 19 Sep 2023 06:52 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 19 Sep 2023 06:52 PM IST
सार

राजस्थान के अलवर जिले में फ्री मोबाइल नहीं मिलने पर मेव समाज की महिलाओं ने और छात्राओं ने कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली व गहलोत सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Slogans raised against Gehlot government and minister Tikaram Julie for not getting free mobile
सरकार और मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान सरकार की मुफ्त मोबाइल योजना सरकार के लिए सिरदर्द बनकर उभर रही है। जिन महिलाओं के वोट बैंक को हासिल करने के लिए मुख्यमंत्री गहलोत इतने आशान्वित थे, वही आशा अब सरकार के लिए निराशा में बदलने लगी है। इसके उदाहरण भी अब सामने आने लग गए हैं। महिलाएं सरकार और कैबिनेट मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार की मंशाओं पर पानी फेर रहीं हैं। 

विज्ञापन


ये नजारा अलवर के चांदोली गांव में देखने को मिला। जहां मेव समाज की महिलाएं फ्री वाला मोबाइल लेने पहुंची, लेकिन फोन नहीं मिलने पर विधवा महिलाओं और छात्राओं ने कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली व गहलोत सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


साथ ही महिलाओं और छात्राओं ने कैबिनेट मंत्री को चेतावनी दी कि जो सरकार जनता को गुमराह कर रही है, उसे हम सबक सिखा कर रहेंगे। दरअसल, सरकार की फ्री मोबाइल योजना को महिलाएं अपना हक समझने लगी हैं और इसी के चलते आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed