Dausa: नौ मई को है बेटी की शादी, खिड़की तोड़कर छह लाख नगदी और चार लाख का जेवरात लेकर चोर हुए फरार
दौसा में एक मकान में चोरी हो गई। परिवार के पुरुष लगन टीका लेकर बाहर गए हुए थे। वहीं महिलाएं छत पर सोई थी। ऐसे में चोरों ने घर में रखी नगदी और आभूषण चोरी कर ली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दौसा के बांदीकुई शहर के एक इलाके में चोरी की बड़ी वारदात हो गई। चोर एक मकान से छह लाख रुपये और चार लाख रुपये के आभूषण चुरा कर फरार हो गए। घर में बेटी की शादी थी। ऐसे में परिजन लगन टीका लेकर हरियाणा गए हुए थे।
कुटी इलाके में मंगलवार की रात चोरी की यह वारदात हुई थी। इलाके में रहने वाले प्रीतम बैरवा की बेटी की शादी नौ मई को है। ऐसे में परिवार के सभी पुरुष लगन टीका लेकर हरियाणा के सिरसा गए हुए थे। वहीं महिलाएं छत पर सोई हुई थी। ऐसे में मौका देखर मकान की एक खिड़की तोड़कर चोर अंदर घुस गए।
चोरों ने घर में रखी अलमारी का ताला तोड़कर छह लाख रुपये नगद और चार लाख के सोने-चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब महिलाएं उठी तो उन्हें वारदात का पता चला। वहीं शादी से पहले चोरी होने से परिवार परेशान हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर का मौका मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस आरोपियों को पकड़ने में जुट गई है।