{"_id":"66eaeb8e2314c0197000c628","slug":"young-farmers-will-get-training-abroad-will-be-able-to-apply-online-till-25th-september-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2120776-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: युवा किसानों के विदेशों में प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 25 सितंबर, 55 साल तक के किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: युवा किसानों के विदेशों में प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 25 सितंबर, 55 साल तक के किसान
Thu, 19 Sep 2024 12:59 PM IST
सिरोही ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 12:59 PM IST
सार
प्रदेश सरकार की बजट घोषणा के तहत युवा किसानों को विदेशों में प्रशिक्षण के लिए भेजे जाने वाले प्रथम चरण के लिए आगामी 25 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। इसके लिए आयुसीमा भी 50 से बढ़ाकर 55 कर दी गई है।
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान सरकार की बजट घोषणा 2024-25 के अंतर्गत प्रदेश के 100 युवा एवं प्रगतिशील किसान प्रशिक्षण के लिए विदेश भेजे जाएंगे। राज्य सरकार द्वारा साल 2024-25 की बजट घोषणा में नॉलेज इन्हेंसमेंट प्रोग्राम शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. हेमराज मीणा ने बताया कि इस योजना के तहत आवेदन करने की तिथि भी बढ़ाकर 25 सितंबर कर दी गई है। साथ ही अब 50 के बजाए 55 साल तक के किसान योजना के तहत आवेदन कर सकेंगे। कार्यक्रम के तहत पहले चरण में इन प्रगतिशील युवा किसानों को उन देशों में भेजा जाएगा, जहां कृषि एवं पशुपालन के क्षेत्र में नवाचार किए जा रहे हैं एवं उच्च तकनीकी के प्रयोग से कम जगह और कम लागत में अधिक फसल उत्पादित की जा रही है।
विज्ञापन
नॉलेज इन्हेंसमेंट प्रोग्राम के तहत चयन के लिए जो मापदंड तय किए गए हैं, उनमें सामान्य कृषक के पास कम से कम एक हैक्टेयर और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व महिला कृषकों के पास 0.5 हैक्टेयर कृषि भूमि का भू स्वामित्व हो और वह पिछले 10 वर्षों से लगातार खेती कर रहा हो। कृषक द्वारा उच्च कृषि तकनीकी जैसे संरक्षित खेती, सूक्ष्म सिंचाई, मल्चिंग, सौर ऊर्जा पम्प, ड्रोन, फर्टीगेशन, ऑटोमेशन, फार्म पॉण्ड या डिग्गी अपनाई जा रही हो आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
डेयरी क्षेत्र में चयनित होने वाले युवा दुग्ध उत्पादक या पशुपालक के लिए जो मापदंड तय किए गए हैं, उनमें वास्तविक रूप से कम से कम 20 गाय-भैंस की डेयरी या 10 ऊंट या 50 भेड़-बकरी का स्वामित्व रखता हो और पिछले 10 वर्षों से डेयरी या पशुपालन पेशे से जुड़ा हो। उच्च पशुपालन या डेयरी तकनीक उपयोग करता हो, डेयरी क्षेत्र में जिला या राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयन किया गया हो तथा जिसकी अपने क्षेत्र में प्रगतिशील पशुपालक के रूप में पहचान हो, आवश्यक है।
पोर्टल पर करना होगा आवेदन
युवा प्रगतिशील कृषक अपने नजदीकी ई-मित्र केन्द्र के माध्यम से राज किसान साथी पोर्ट पर 25 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कार्यक्रम से संबंधित जानकारी के लिए कृषक कृषि, उद्यान अथवा पशुपालन विभाग में संपर्क भी कर सकते है। नॉलेज इन्हेंसमेंट प्रोग्राम के तहत पहले चरण में चयनित 100 युवा किसानों में से 80 कृषि क्षेत्र तथा 20 डेयरी एवं पशुपालन क्षेत्र से होंगे।