फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi: Workshop organized for BJP's national membership campaign, each achieved target of making 200 members

Sirohi : BJP के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित, हरेक को मिला 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य

Tue, 03 Sep 2024 01:50 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Tue, 03 Sep 2024 01:50 PM IST
सार

जिले में भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान को लेकर बूथ अध्यक्षों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में नए सदस्य बनाने के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही प्रत्येक बूथ अध्यक्ष को 200 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य भी दिया गया। 

विज्ञापन
Sirohi: Workshop organized for BJP's national membership campaign, each achieved target of making 200 members
भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान को लेकर बूथ अध्यक्षों की कार्यशाला का आयोजन, प्रत्येक बूथ अध्

विस्तार

सिरोही स्थित डाक बंगले में भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान को लेकर सिरोही नगर मंडल के बूथ अध्यक्षों की बैठक हुई। इस दौरान किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गणपतसिंह राठौड़ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष महेंद्र माली ने की। कार्यशाला में सदस्यता अभियान के जिला सहसंयोजक महिपाल चारण ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को सदस्यता अभियान को संगठन के महापर्व के रूप में मनाना है। पार्टी ने लोगों को सदस्य बनाने के लिए चार तरह की व्यवस्थाएं की हैं। इसमें ऑनलाइन, नमो एप, क्यूआर कोड और फार्म भरकर सदस्य बनाया जा सकता है। प्रत्येक बूथ अध्यक्ष को अपने वार्ड से 200 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। 

विज्ञापन


कार्यशाला में वक्ताओं का कहना था कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा संगठन है, जिसमें हरेक कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे जनहित एवं लोक कल्याणकारी कार्यों की बदौलत आज संगठन विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बना है। इस गौरव में जमीनी स्तर के हरेक कार्यकर्ता की अहम भूमिका है। भाजपा नगर मीडिया प्रभारी अमृत सुथार ने बताया कि भाजपा की सदस्यता अभियान पर मौजूद ,भाजपा नगर संयोजक अजय भट्ट, महामंत्री प्रकाश पटेल, रामलाल परिहार, उपाध्यक्ष गोविंद माली, युवामोर्चा सदस्यता अभियान सहसंयोजक अनिल प्रजापत, दमयंती डाबी, मनी देवी, रणछोड़ प्रजापत, गोविंद सैनी, जब्बरसिंह चौहान, सुनील गुप्ता, भवर माली, मदन सेन, प्रकाश मेघवाल, प्रवीण राठौड़, चुनीलाल पटेल, रामेश्वर कैंसरा, सोनिया, पंकजभाई, इरशाद क़ुरैशी, दिनेश माली, मनीष प्रजापत, हितेश माली, रतन प्रजापत, कैलाश मेघवाल, मोंटूसिंह एवं शैतानसिंह खरोर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed