फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Wanted accused absconding for last 16 months in doda-poppy smuggling arrested

Sirohi News: डोडा-पोस्त तस्करी में 16 महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार, थानास्तर का टॉप-10 का है बदमाश

Fri, 31 Jan 2025 10:52 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Fri, 31 Jan 2025 10:52 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी 13 सितंबर 2023 को पिंडवाड़ा पुलिस द्वारा नेशनल हाईवे 27 पर की गई नाकाबंदी के दौरान क्रेटा कार में पकड़ी गई डोडा-पोस्त तस्करी के मामले में वांछित था। उसे 16 महीने बाद गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Wanted accused absconding for last 16 months in doda-poppy smuggling arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।

विस्तार

सिरोही जिले की पिंडवाड़ा पुलिस ने डोडा-पोस्त तस्करी में बीते 16 माह से फरार वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी आला दर्जे का बदमाश है और थानास्तर पर टॉप-10 अपराधियों में शामिल है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर अतिरिक्त जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

विज्ञापन


सिरोही पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवाराम चौधरी व पिंडवाड़ा वृत्ताधिकारी भंवरलाल चौधरी के सुपरविजन में सरूपगंज थानाधिकारी कमलसिंह की अगुवाई में टीम द्वारा बिश्नोइयों की ढाणी, हनुवंतपुरा, दुठवा, पुलिस थाना चितलवाना, जिला जालोर निवासी दिनेश कुमार पुत्र राणाराम बिश्नोई को जिला कारागृह बाड़मेर से पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर अतिरिक्त जानकारियां जुटाई जा रही हैं। आरोपी थानास्तर पर टॉप-10 अपराधियों में शामिल है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी 13 सितंबर 2023 को पिंडवाड़ा पुलिस द्वारा उदयपुर फोरलेन पर धांगा पुलिया, नेशनल हाईवे 27 पर की गई नाकाबंदी के दौरान क्रेटा कार में पकड़ी गई डोडा-पोस्त तस्करी के मामले में वांछित था। उस दौरान आरोपी नाकाबंदी देखकर कार लेकर भागने लगा। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने कार का पीछा किया। इस दौरान आरोपी कार छोड़कर फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कार की तलाशी ली गई तो उसमें डोडा-पोस्त पाया गया। डोडा-पोस्त एवं कार को जब्त करने के बाद तकनीकी जांच में उसे नामजद कर तलाश शुरू की गई थी। लेकिन, वह लगातार फरार चल रहा था। आरोपी थानास्तर पर टॉप-10 अपराधियों में शामिल है तथा उसके खिलाफ राजस्थान एवं गुजरात के विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed