फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi Upgrading work will be done on Sirohi airstrip at cost of Rs 5 crore big airplanes will able to land

Sirohi News: पांच करोड़ रुपये की लागत से सिरोही हवाई पट्टी का होगा अपग्रेडेशन कार्य, उतर सकेंगे बड़े हवाई जहाज

Sat, 22 Feb 2025 08:16 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sat, 22 Feb 2025 08:16 PM IST
सार

राजस्थान के सिरोही जिले में पांच करोड़ रुपये की लागत से हवाई पट्टी का अपग्रेडेशन कार्य किया जाएगा। इस कार्य के बाद यहां पर बड़े हवाई जहाज उतर सकेंगे।

विज्ञापन
Sirohi Upgrading work will be done on Sirohi airstrip at cost of Rs 5 crore big airplanes will able to land
सिरोही हवाई पट्टी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में पांच करोड़ रुपये की लागत से सिरोही जिला मुख्यालय पर स्थित हवाई पट्टी के अपग्रेडेशन कार्य करवाने की घोषणा की गई है। इस कार्य को करवाने के बाद यहां बड़े हवाई जहाज उतर सकेंगे। इसको लेकर सिरोहीवासियों द्वारा लंबे समय से मांग की जा रही थी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि इस मामले में ग्रामीण विकास, पंचायती राज, आपदा प्रबंधन सहायता व नागरिक सुरक्षा विभाग राज्यमंत्री ओटाराम देवासी द्वारा सिरोही हवाई पट्टी पर विभिन्न प्रकार के रिपेयरिंग एवं रखरखाव कार्य करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसको लेकर उनके द्वारा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात कर सिरोहीवासियों की मांग की ओर ध्यान आकर्षित किया गया था। इसके बाद उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दीया कुमारी द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत किए गए बजट में पांच करोड़ रुपये की लागत से सिरोही जिला मुख्यालय हवाई पट्टी का अपग्रेडेशन करवाने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन


भाजपा जिला प्रवक्ता रोहित खत्री ने बताया कि सिरोहीवासी इसको लेकर लगातार मांग कर रहे थे जो अब पूरी हुई है। देवासी द्वारा सिरोही को सभी क्षेत्रों में विकसित कराकर यहां के निवासियों को उच्चस्तरीय सुविधाएं प्रदान करते हुए उनके जीवन को समृद्ध व सुखी बनाना है। साथ ही रोजगार के नए अवसर तलाश कर यहां के क्षेत्रवासियों को आत्मनिर्भर बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माउंटआबू में शुरू होगी एरोस्पोर्ट्स एक्टिविटीज
राज्यमंत्री देवासी ने बताया कि इसके साथ ही माउंटआबू पर्यटक स्थल को विकसित करने के लिए यहां एरोस्पोर्ट्स एक्टिविटीज शुरू की जाएगी। इससे यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ने से स्थानीय लोगों को रोजगार में वृद्धि होगी, जिससे उनकी आजीविका में सुधार आएगा। उन्होंने बताया कि सिरोही के आसपास के जिलों के लोगों को भी इसका फायदा मिलेगा। राज्य सरकार द्वारा लिए गए इन निर्णयों से सिरोही एवं माउंटआबू के लोगों में हर्ष की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed