फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News: Peace committee meeting at Girwar police station regarding Holi

Sirohi News: गिरवर पुलिस चौकी पर शांति समिति की बैठक, होली त्योहार को लेकर सुरक्षा प्रबंधों पर हुई चर्चा

Fri, 07 Mar 2025 09:21 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Fri, 07 Mar 2025 09:21 PM IST
सार

माउंट आबू डीवाईएसपी गोमाराम की अध्यक्षता में आबूरोड सदर पुलिस थाने की गिरवर चौकी पर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में होली पर्व के दौरान शांति बनाए रखने और अवैध वसूली की घटनाओं को रोकने के उपायों पर चर्चा की गई। 

विज्ञापन
Sirohi News: Peace committee meeting at Girwar police station regarding Holi
शांति समिति की बैठक का आयोजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माउंटआबू डीवाईएसपी गोमाराम की अध्यक्षता में आबूरोड सदर पुलिस थानांतर्गत गिरवर चौकी पर शांति समिति सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। इसमें आगामी होली पर्व के दौरान आम लोगों के साथ किसी प्रकार की कोई घटना नहीं हो इसके लिए आवश्यक प्रबंधों के बारे में चर्चा की गई। सदस्यों से आमजन एवं पुलिस के बीच समन्वय स्थापित कर कार्य करने का आग्रह किया गया।

विज्ञापन


शांति समिति की बैठक में डीवाईएसपी गोमाराम का कहना था कि यह सामने आया है कि विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में होली एवं इसके बाद कई दिनों तक लोगों को रोककर पैसे मांगे जाते हैं। ऐसे में कई बार विवाद जैसी स्थिति उत्पन हो जाती है। ऐसे में हम सब का दायित्व है कि यदि कहीं कोई ऐसे लोग नजर आते हैं तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को देनी चाहिए।
विज्ञापन


जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन
उधर, आगामी धार्मिक त्यौहारों एवं पर्वो के मद्देनजर जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें पुलिस अधीक्षकों अनिल कुमार ने बताया कि बैठक में आगामी होली, धुलण्डी, चेटीचण्ड, शीतला सप्तमी एवं ईद (मीठी) आदि त्योहारों एवं मैलों के दौरान सभी समुदाय के बीच आपसी सद्भाव, सोहार्द व भाई चारा कायम रखते हुए पर्व मनाए जाने के बारे में विचार विमर्श किया गया, ताकि जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनी रहे। जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी द्वारा आगामी धार्मिक पर्वों के दौरान सभी सीएलजी सदस्यों को आपसी समन्वय व सहयोग करने के लिए अपील की गई। सिरोही में आवारा पशुओं के लिए नगर परिषद् की टीम लगाने सहित संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस बात के लिए भी पाबंद किया गया कि किसी को कोई असुविधा नहीं हो इसके लिए हर आवश्यक प्रबंध किए जाए। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर सिरोही दिनेश कुमार सापेला, सिरोही तहसीलदार दलपतसिंह एवं सिरोही कोतवाली थानाधिकारी सहित शांति समिति सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed