फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Theft committed by breaking the lock of the temple in Mandar revealed 1 accused arrested

Sirohi News: मंदिर में चोरी की वारदात का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, नकदी और वाहन बरामद

Tue, 17 Jun 2025 08:39 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Tue, 17 Jun 2025 08:39 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की नकदी और वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद किया है। इस कार्रवाई में मंडार थाना के एएसआई मोहनलाल, दिनेश रावल, हेड कांस्टेबल कुलदीपसिंह, कांस्टेबल हनुमानराम, आसुराम व युवराज सिंह की भूमिका रही।

विज्ञापन
Theft committed by breaking the lock of the temple in Mandar revealed 1 accused arrested
सिरोही। पुलिस द्वारा मंडार मेंमंदिर का ताला तोड़कर की गई चोरी का खुलासा कर 1 आरोपी को गिरफ्तार

विस्तार

मंडार पुलिस ने ढाई माह पूर्व लीलाधारी महादेव मंदिर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की गई नकदी और वारदात में उपयोग किया गया वाहन भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन

मंडार थानाधिकारी रविन्द्रपाल सिंह ने बताया कि जोधपुर रेंज के आईजी विकास कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के सुपरविजन में यह मामला ट्रेस आउट किया गया। 26 अप्रैल 2025 को मंडार के पहाड़ी पर स्थित लीलाधारी महादेव मंदिर में चोरी की वारदात हुई थी। इस मामले में पुलिस ने जालोर जिले के रानीवाड़ा थाना क्षेत्र के रोड़ा गांव निवासी विरेन्द्र कुमार उर्फ वीराराम पुत्र रमणलाल भील को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पढ़ें: तेज बारिश से रानीवाड़ा में जनजीवन अस्त-व्यस्त, सरकारी अस्पताल में घुटनों तक पानी, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की नकदी और वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद किया है। इस कार्रवाई में मंडार थाना के एएसआई मोहनलाल, दिनेश रावल, हेड कांस्टेबल कुलदीपसिंह, कांस्टेबल हनुमानराम, आसुराम व युवराज सिंह की भूमिका रही।

अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज था मामला

मंदार निवासी नरोत्तम कुमार पुत्र अमृतलाल अवस्थी की रिपोर्ट पर 26 अप्रैल की रात अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, चोरों ने मंदिर परिसर में ताले तोड़कर सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर, भंडारे में रखी नकदी और कोठार का सामान चुरा लिया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तकनीकी साक्ष्य जुटाए और संदिग्धों पर नजर रखी। मुखबिर की सूचना के आधार पर विरेन्द्र कुमार को दस्तयाब कर पूछताछ की गई, जिसमें उसने जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी की नकदी और सामान बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed