फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News: Wanted prize accused in poppy smuggling case arrested, was absconding for the last one year

Sirohi News: डोडा पोस्त तस्करी के मामले में वांछित इनामी आरोपी आबूरोड से गिरफ्तार, बीते एक साल से था फरार

Sun, 20 Apr 2025 07:55 AM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sun, 20 Apr 2025 07:55 AM IST
सार

जिले की रोहिड़ा थाना पुलिस ने वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डोडा पोस्त तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Sirohi News: Wanted prize accused in poppy smuggling case arrested, was absconding for the last one year
वांछित आरोपी गिरफ्तार

विस्तार

रोहिड़ा पुलिस ने डोडा पोस्त तस्करी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे इनामी आरोपी को आबूरोड से गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर सिरोही जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा दो हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रोहिड़ा थानाधिकारी सुश्री माया पंडित के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान उपलाटांकिया, थाना रोहिड़ा, जिला सिरोही निवासी हसनाराम पुत्र ओदाराम गमेती भील के रूप में हुई है। इससे पहले इस प्रकरण में सरूपगंज, जिला सिरोही निवासी लोकेशराम उर्फ लुकियाराम और दिग्विजयसिंह को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। हसनाराम को शातिर अपराधी माना जा रहा है, जिसकी गिरफ्तारी पिछले एक साल से पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी। अंततः मुखबिरी और तकनीकी निगरानी की मदद से उसे दबोच लिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jodhpur News: जोधपुर में 22 अप्रैल को कई क्षेत्रों में रहेगी जलापूर्ति बंद, 23-24 को भी प्रभावित रहेगा शेड्यूल
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 12 जून 2024 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी लोकेशराम उर्फ लुकियाराम के घर में डोडा पोस्त रखा गया है। दबिश के दौरान वहां से चार कट्टों में भरे कुल 85 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ थे। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया, जिसकी जांच आबूरोड रीको थानाधिकारी को सौंपी गई।

इस मामले में वांछित आरोपी हसनाराम की गिरफ्तारी को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे थे और आखिरकार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ विशेष धरपकड़ अभियान के तहत यह सफलता हासिल हुई। गिरफ्तारी की इस कार्रवाई में रोहिड़ा थानाधिकारी माया पंडित के साथ हेड कांस्टेबल रोहिताश कुमार, कांस्टेबल बजरंगलाल और रामलाल शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed