{"_id":"6718d2b46de4da88590d6366","slug":"the-wanted-accused-in-the-case-of-burning-a-young-man-alive-by-pouring-petrol-on-his-face-and-attempting-to-murder-him-was-arrested-from-baroda-gujarat-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2244933-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News : युवक को जिंदा जलाने की कोशिश करके फरार हुआ आरोपी हिरासत में, चार दिन पहले की थी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News : युवक को जिंदा जलाने की कोशिश करके फरार हुआ आरोपी हिरासत में, चार दिन पहले की थी वारदात
Wed, 23 Oct 2024 07:23 PM IST
सिरोही ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 07:23 PM IST
सार
चार दिन पहले एक युवक के चेहरे पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जलाने का प्रयास करने के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गुजरात के बड़ौदा से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सिरोही। पुलिस द्वारा चेहरे पर पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाने एवं उसकी हत्या का प्रयास करने क
विस्तार
माउंट आबू पुलिस ने 4 दिन पूर्व युवक के चेहरे पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जलाने एवं उसकी हत्या का प्रयास करने के मामले में वांछित आरोपी को बड़ौदा गुजरात से गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस से बचने के लिए फरार चल रहा था।
विज्ञापन
माउंट आबू थानाधिकारी सुरेश चौधरी की अगुवाई में पुलिस टीम द्वारा की गई कार्रवाई में इंद्रा कॉलोनी, माउंट आबू निवासी दीपक कुमार उर्फ कालू वाल्मिकी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस से बचने के लिए फरार हो गया था तथा गुजरात के बड़ौदा में छिपा हुआ था।
विज्ञापन
मामले में माउंट आबू निवासी महेन्द्र पुत्र बाबूलाल कोली ने जानकारी देते हुए बताया कि गत 20 अक्टूबर को वे घर से खाना खाकर रात 10 बजे अपने दोस्त के साथ म्यूजियम चौराहे पर बैठे थे। रात करीब 12 से 12:30 बजे के बीच इंद्रा कॉलोनी, माउंट आबू निवासी दीपक और उसका साथी जगिया राणा एक्टिवा लेकर वहां आए। दीपक ने जगिया को बोलकर एक्टिवा से पेट्रोल निकलवाया और उसे जान से मारने की नीयत से उसके चेहरे पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।
विज्ञापन
पुलिस में मामला दर्ज होने पर जांच शुरू की गई और थानाधिकारी सुरेश चौधरी की अगुवाई में टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए। इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर मामले की बारिकी से जांच की जाकर आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया गया।