{"_id":"66adf294dcd6207b9c09303d","slug":"the-absconding-accused-arrested-in-the-case-of-breaking-into-the-house-and-assaulting-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi: घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, सदर पुलिस टीम ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi: घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, सदर पुलिस टीम ने की कार्रवाई
Sat, 03 Aug 2024 02:34 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 03 Aug 2024 02:34 PM IST
सार
Sirohi: घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी आला दर्जे का चोर एवं नकबजन है। वहीं आरोपी उक्त मामले में पिछले 3 साल से फरार चल रहा था।
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरोही सदर पुलिस टीम द्वारा घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में तीन साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी आला दर्जे का चोर एवं नकबजन है। यह कारवाई सदर पुलिस थानाधिकारी हंसाराम सिरवी की अगुवाई में की गई है। इसमें भाटो का वास, मांडवा, पुलिस थाना सिरोही सदर, जिला सिरोही निवासी विजय कुमार पुत्र तेजाराम जोगी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
आरोपी घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पिछले 3 साल से फरार होकर स्थाई वारंटी था। वह आले दर्जे का नकबजन व मोटरसाइकिल चोर है। इसके साथ ही पुलिस थाना बरलूट के नकबजनी के प्रकरण व पुलिस थाना सुमेरपुर जिला पाली के मोटरसाइकिल चोरी के प्रकरण में भी वांछित है। इस कार्रवाई में पुलिस थाना सिरोही सदर के कांस्टेबल सीताराम एवं भट्टाराम सम्मिलित रहे।
विज्ञापन