{"_id":"670e956706328f5c040b545e","slug":"swachhta-pakhwada-concludes-with-massive-cleanliness-drive-railway-employees-take-oath-to-make-passengers-aware-about-it-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2219320-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: व्यापक सफाई अभियान के साथ स्वच्छता पखवाड़ा का समापन, रेलकर्मियों ने यात्रियों को दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: व्यापक सफाई अभियान के साथ स्वच्छता पखवाड़ा का समापन, रेलकर्मियों ने यात्रियों को दिलाई शपथ
Wed, 16 Oct 2024 09:10 AM IST
सिरोही ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 09:10 AM IST
सार
उत्तरी पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल के पीआरओ अशोक चौहान के अनुसार, स्वच्छता पखवाड़े में 1 से 15 अक्टूबर तक प्रतिदिन अलग-अलग विषयवस्तु (थीम) के आधार पर स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का काम किया गया। 2 अक्टूबर को अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रमदान कर सफाई व्यवस्था में भागीदारी की।
विज्ञापन
सिरोही। व्यापक सफाई अभियान के साथ स्वच्छता पखवाड़ा का समापन, रेलकर्मियों द्वारा इसके लिए यात्रि
विस्तार
सिरोही रेलवे द्वारा स्वच्छता के प्रति संकल्प और प्रतिबद्धता को बढ़ावा देने के लिए 1 से 15 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया। इस दौरान आमजन और यात्रियों को जागरूक कर उनकी सहभागिता से सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया गया। इसकी शुरुआत 1 अक्टूबर 2024 को रेलकर्मियों द्वारा स्वच्छता शपथ के साथ हुई, जिसमें उन्होंने स्वयं और दूसरों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
उत्तरी पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल के पीआरओ अशोक चौहान के अनुसार, स्वच्छता पखवाड़े में 1 से 15 अक्टूबर तक प्रतिदिन अलग-अलग विषयवस्तु (थीम) के आधार पर स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का काम किया गया। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रमदान कर सफाई व्यवस्था में भागीदारी की। इस श्रमदान में रेल कर्मचारी, अधिकारी, कुली, ऑटो चालक यूनियन के पदाधिकारी, स्काउट व गाइड, स्कूली बच्चे, गैर सरकारी संगठन और यात्री, सभी ने मिलकर अपना योगदान दिया।
3 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक "स्वच्छ स्टेशन" और "स्वच्छ रेलगाड़ी दिवस" के तहत स्टेशनों पर सफाई अभियान चलाया गया और स्वच्छता के स्तर को परखा गया। 7 अक्टूबर को "स्वच्छ पटरी" के तहत रेलवे ट्रैक के दोनों ओर सफाई की गई और नजदीकी क्षेत्रों में गंदगी हटाई गई। 8 अक्टूबर को "स्वच्छ परिसर" के तहत रेल परिसरों, कार्यस्थलों और आवासीय क्षेत्रों में सफाई की गई।
विज्ञापन
9 से 11 अक्टूबर को "स्वच्छ आहार और स्वच्छ नीर दिवस" के दौरान सभी खानपान इकाइयों में स्वच्छता पर विशेष जोर दिया गया, और यह सुनिश्चित किया गया कि यात्रियों को गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री और पेयजल मिले। 12 अक्टूबर को "स्वच्छ प्रसाधन और स्वच्छ पर्यावरण दिवस" के तहत टॉयलेट, पाइप लीक और पानी निकासी से संबंधित कार्यों पर ध्यान दिया गया।
13 अक्टूबर को नियमित रूप से सफाई रखने वाली इकाइयों के बीच "स्वच्छ प्रतियोगिता दिवस" मनाया गया, जिसमें स्कूली बच्चों के लिए निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। 14 अक्टूबर को "सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर रोक" के लिए अभियान चलाया गया, जिसमें उदयपुर और आबू रोड सहित अन्य स्टेशनों पर रेल कर्मचारियों और उनके परिवारजनों ने प्लास्टिक की खाली बोतलों और अन्य प्लास्टिक उत्पादों से आकर्षक गमले और कलाकृतियां बनाकर कचरे के बेहतर उपयोग का संदेश दिया।
15 अक्टूबर को पखवाड़े का समापन विभिन्न स्टेशनों पर स्वच्छता जागरूकता रैली के साथ हुआ, जिसमें स्काउट व गाइड, स्कूली बच्चे, और गैर सरकारी संगठन के सदस्यों ने पोस्टर, बैनर और नारों के माध्यम से यात्रियों और आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।