फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Students visited sewerage treatment plant in Sirohi

Sirohi: छात्र-छात्राओं ने किया सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का भ्रमण, प्लांट की तकनीकी प्रोसेस के बारे में जाना

Wed, 18 Sep 2024 02:16 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Wed, 18 Sep 2024 02:16 PM IST
सार

Sirohi: महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय (पुराना भवन) सिरोही के छात्र-छात्राओं ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का भ्रमण किया। इस दौरान उन्हें सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की तकनीकी प्रोसेस के बारे में बताया गया। उन्हें प्लांट के रखरखाव के बारे में भी जानकारी दी गई।

विज्ञापन
Students visited sewerage treatment plant in Sirohi
छात्र-छात्राओं ने किया भ्रमण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना आरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियन्ता मनीष अरोड़ा के निर्देशन एवं सामाजिक विकास विशेषज्ञ श्रीकांत शर्मा के मार्गदर्शन में प्रोजेक्ट की सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई की ओर से महात्मा गांधी सिरोही के 1 विद्यार्थियों को (5.0 एमएलडी एसटीपी ) सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का भ्रमण करवाया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर आरयूआईडीपी केप ईकाई के सहायक सामुदायिक अधिकारी विजया भारती सोनी ने छात्र-छात्राओं को परियोजना की जानकारी देते हुए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के भ्रमण के उद्देश्यों के बारे में चर्चा की। सिवरेज प्रणाली के उपयोग, रखरखाव व विद्यार्थियों की भूमिका पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम में एलएंडटी लिमिटेड के इंजीनियर ओमकार कुशवाह ने विद्यार्थियो को सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से तकनीकी जानकारी दी गई। इस दौरान पानी के संशोधन के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन


उपचारित जल का उपयोग कहां किया जाता है तथा कैसे किया जाता है इस बारे में बताया गया। इस अवसर पर सर्पोट इजि. बृजेश, विरमाराम, मैसर्स एलएंडटी लि की सोशल आउटरीच के सदस्य प्रदीप प्रजापत, प्रवीण वैषणव एवं विद्यालय के अध्यापक रामावतार एवं गुलाब समेत छात्र छात्राएं मौजूद रहे। छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के सवाल जवाब कर अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed