फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Stolen dumper seized from Gujarat

Sirohi: गुजरात से चोरी हुआ डंपर जब्त, पुलिस को चकमा देने के लिए ओरिजनल नंबर प्लेट भी बदली हुई थी, दो गिरफ्तार

Sun, 23 Jun 2024 07:24 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 23 Jun 2024 07:24 AM IST
सार

Sirohi: सिरोही कोतवाली थानाधिकारी मैरुसिंह की अगुवाई में टीम द्वारा 20 जून 2024 को गुजरात से चोरी हुए डंपर को जब्त कर 2 आरोपी गिरफ्तार किए गए है। पुलिस को चकमा देने के लिए ओरिजनल नंबर प्लेट भी बदली हुई थी।

विज्ञापन
Stolen dumper seized from Gujarat
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस के अनुसार सिरोही कोतवाली थानाधिकारी मैरुसिंह की अगुवाई में हेड कांस्टेबल जगदीश प्रसाद, कांस्टेबल संजय एवं पदमपाल की टीम द्वारा गांधीनगर गुजरात निवासी सुरेश पुत्र लक्ष्मण चौकीदार बावरी एवं नागौर निवासी खेताराम पुत्र गीगाराम चौकीदार बावरी को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


डंपर चोरी होकर राजस्थान आने की मिली थी सूचना
बता दें कि इस मामले में पुलिस नियत्रंण कक्ष सिरोही से समस्त थानाधिकारी के नाम से कोष्टि प्राप्त हुई थी कि गुजरात से डंपर नंबर आरजे 31 टी 2987 चोरी हुआ है जो राजस्थान की तरफ आया है। इस सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा बाहरी घाटा, सारणेश्वरजी पुलिया, सिरोही के पास नाकाबंदी की गई थी। एक वहां से गुजर रहे डंपर को रूकने का इशारा किया तो डंपर का चालक इसे भगाकर ले जाने का प्रयास करने लगा। इस पर पीछा कर रोका गया। आरोपियों से पूछताछ के दौरान डंपर मोडासा, गुजरात से चोरी करना स्वीकार किया। डंपर के नंबर भी बदले हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed