फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News: Women's conference and development exhibition organised in Sirohi

Sirohi News: सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर सिरोही में कार्यक्रम, महिला सम्मेलन और विकास प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

Sat, 14 Dec 2024 09:21 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sat, 14 Dec 2024 09:21 PM IST
सार

राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर सिरोही में महिला सम्मेलन और विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। सांसद लुंबाराम चौधरी और जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की और महिलाओं के लिए किए गए कार्यों पर जोर दिया।

विज्ञापन
Sirohi News: Women's conference and development exhibition organised in Sirohi
सिरोही में महिला सम्मेलन का राज्यस्तरीय कार्यक्रम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर सिरोही जिला मुख्यालय स्थित सेमिनार हॉल में शनिवार को राज्यस्तरीय महिला सम्मेलन का लाइव प्रसारण किया गया। इस दौरान जिलास्तरीय कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ।

विज्ञापन


जिलास्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद लुंबाराम चौधरी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में एवं राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा घोषणाओं से आमजन के कल्याण की प्रतिबद्धता दर्शाई है। राज्य सरकार का एक वर्ष आपणो अग्रणी राजस्थान और हर घर खुशहाली के ध्येय को समर्पित रहा है। उन्होंने सभी से सामूहिकता की भावना के साथ क्षेत्र को प्रगति के पथ पर अग्रसर रहने के आदेश दिए। कार्यक्रम को जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन


सिरोही। सिरोही में महिला सम्मेलन के हुआ राज्यस्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण, जिलास्तरीय कार्य
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने महिला शक्ति जिंदाबाद के नारे के साथ अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि आमजन के आशीर्वाद से राज्य सरकार ने अनेक जनकल्याणकारी फैसले और महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम करते हुए एक साल पूरा किया है, जो कि बेहद हर्ष का विषय है। उन्होंने आने वाले सालों में भी राज्य सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी फैसले लिए जाने की बात कही। साथ ही महिलाओं से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के बारे में भी बताया। इस दौरान महिला अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास तथा राजीविका की विभिन्न महिलाओं अलग-अलग योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

सिरोही। सिरोही में महिला सम्मेलन के हुआ राज्यस्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण, जिलास्तरीय कार्य


नवजात बच्चियाें को बेबी किट और वॉकर
कार्यक्रम के दौरान उद्यम प्रोत्साहन योजना के तहत 2 महिलाओं को डमी चेक दिया गया। वहीं, 10 नवजात बालिकाओं का बेटी जन्मोत्सव मनाकर उन्हें बेबी किट व वॉकर दिया गया। वहीं पीएम सूर्यघर योजना के तहत 13 लाभार्थियों को ई कुकर दिया  गया। राजीविका के तहत 500 लखपति दीदियों को प्रमाण पत्र वितरित किए एवं 2000 महिलाओं को   रिवॉल्विंग फंड दिया गया। नमोदीदी ड्रोन के तहत दो महिलाओं को ड्रोन भी दिए गए। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत 6 लाभार्थियों को डमी चेक वितरित किए गए और दस लाभार्थी गर्भवती महिलाओं का गोदभराई कार्यक्रम आयोजित करवाया गया। कार्यक्रम में जिले  की प्रभारी सचिव पूनम भी उपस्थित थी। 

सिरोही। सिरोही में महिला सम्मेलन के हुआ राज्यस्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण, जिलास्तरीय कार्य

सांसद लुंबाराम चौधरी ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन
इससे पूर्व क्षेत्रीय सांसद लुंबाराम चौधरी ने जिला विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए उन्होंने सभी स्टॉल पर गहनता से प्रत्येक योजना एवं विभाग द्वारा प्रदर्शित सामग्री की जानकारी ली। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से योजनाओं का अधिकतम प्रचार प्रसार करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र तक योजनाओं की जानकारी पहुंचे और लाभान्वित हो। इसके लिए हर आवश्यक प्रबंध किए जाए  उन्होने विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रदर्शनियों से आमजन को लाभ मिलता हैं। इस दौरान प्रधान हंसमुख मेघवाल, उपप्रधान नारायणसिंह, गणपतसिंह राठौड़, ताराराम माली, नारायण देवासी, रोहित खत्री, महिपाल चारण, दिनेश वैष्णव, चिराग रावल, राजेंद्रसिंह, शैतानसिंह परमार, बाबूसिंह, कैलाश मेघवाल, मणिदेवी, इंदरसिंह मकवाना,अमृतलाल सुथार,अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. दिनेश राय सापेला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रभुदयाल धानिया, मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाशचंद अग्रवाल, उपखंड अधिकारी हरिसिंह देवल, एसीईओ रंजीत, महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक अंकिता राजपुरोहित, उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग सुबोध जोशी सहित जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

रविवार को अंत्योदय सेवा शिविर का आयोजन होगा
राज्य सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के तहत आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की कड़ी में रविवार को अंत्योदय सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत दिव्यांगों को मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना के अंतर्गत स्कूटी वितरण तथा आवश्यक अंग उपकरण वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित होगा। यह जानकारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक राजेंद्र कुमार पुरोहित ने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed