फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Sirohi: Uncontrolled car broke the railing of the river bridge and fell down.

Sirohi: नदी के पुल की रेलिंग तोड़ नीचे गिरी बेकाबू कार, चार लोग घायल, गुजरात शादी में शामिल होने जा रहे थे

Wed, 17 Apr 2024 09:36 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Wed, 17 Apr 2024 09:36 PM IST
सार

वासडा गांव के समीप कार नदी का पुल पार करते समय कार अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरी। नदी में पत्थरों के बीच गिरकर पलट गई। 

विज्ञापन
Sirohi: Uncontrolled car broke the railing of the river bridge and fell down.
पुल से गिरी कार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आबूरोड रीको पुलिस थाना अंतर्गत वासडा गांव के समीप एक अनियंत्रित कार नदी पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। कार में सवार लोग रामपुरा, गुजरात में एक शादी में सम्मिलित होने जा रहे थे।

विज्ञापन


आबूरोड रीको पुलिस थाना के हेडकांस्टेबल किशन सिंह के अनुसार वासडा निवासी सिद्धराज सिंह और तीन अन्य लोग कार में सवार होकर रामपुरा, गुजरात में एक शादी में सम्मिलित होने जा रहे थे। वासडा गांव के समीप कार नदी का पुल पार करते समय कार अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरी। नदी में पत्थरों के बीच गिरकर पलट गई। हादसे में कार में सवार चारों लोग घायल हो गए। आसपास के लोग और पुलिस ने कार में सवार लोगों को बाहर निकाला। परिजन घायलों को इलाज के लिए गुजरात ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed