फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Sirohi: Those who looted a travel bus by pelting stones are in police custody, a minor has also been detained

Sirohi : ट्रेवल्स बस पर पत्थरबाजी करके लूटपाट करने वाले लुटेरे पुलिस हिरासत में, एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया

Tue, 16 Jul 2024 08:22 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 16 Jul 2024 08:22 PM IST
सार

पिछले सप्ताह सरूपगंज-पालनपुर फोरलेन पर ट्रेवल बस पर पत्थरबाजी करके यात्रियों के साथ लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही मामले में एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है।

विज्ञापन
Sirohi: Those who looted a travel bus by pelting stones are in police custody, a minor has also been detained
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस ने सरूपगंज-पालनपुर फोरलेन पर ओर गांव के समीप एक हफ्ते पूर्व रात्रि में ट्रेवल्स बस पर पत्थरबाजी कर यात्रियों के साथ मारपीट कर छीना-झपटी करने की वारदात का खुलासा कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, साथ ही एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है।
विज्ञापन


सिरोही पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि गत 10 जुलाई की रात ओर हाईवे आबूरोड पर एक निजी ट्रेवल्स की बस के यात्रियों के साथ मारपीट कर मोबाइल व अन्य सामान लूटकर ले जाने के मामले में पुलिस ने दिनेश पुत्र कसनाराम गरासिया, रमेश पुत्र रूगाराम जाति गरासिया एवं मातादेवी, पुलिस थाना आबूरोड सदर, जिला सिरोही निवासी दीताराम पुत्र पाबू उर्फ सुखा गरासिया को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में एक नाबालिग बालक को भी निरुद्ध किया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार इस मामले में  गिरफ्तार आरोपी रमेश गरासिया पुलिस थाना आबूरोड सदर का टॉप-10 में वांछित अपराधी है तथा दीताराम गरासिया व रमेश गरासिया के विरुद्ध पूर्व में गंभीर अपराध दर्ज होकर चालान हुए हैं। फरार आरोपी दिनेश उर्फ दिनीया हार्डकोर अपराधी है तथा पुलिस थाना आबूरोड सदर का हिस्ट्रीशीटर होकर टॉप-10 में वांछित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था मामला 

पुलिस के अनुसार 10 जुलाई की रात सूचना मिली थी कि ओर हाईवे पर एक निजी ट्रेवल्स की बस खराब हो गई थी। बस में बैठी सवारियां जब लघुशंका के लिए नीचे उतरीं तो 5 अज्ञात व्यक्तियों ने सवारियों के साथ मारपीट कर मोबाइल फोन व अन्य सामान लूट लिया तथा बस पर पत्थरबाजी भी की। 


आबूरोड सदर पुलिस टीम ने मौके पर मौजूद परिवादी भुवनेश दिवाकर द्वारा दर्ज करवाई गई रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की और रात में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश कर उनके ठिकानों पर दबिश दी गई। इसके बाद अलग-अलग टीमें गठित कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पिछले वर्षों में चोरी, नकबजनी तथा लूट में चालानशुदा अपराधियों की लिस्टिंग की जाकर ठिकानों का पता लगाया और करीब एक सौ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। इस दौरान पुलिस को आरोपियों के बारे में जानकारी मिली और पुलिस ने आज इन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed