{"_id":"6697e761ef1a8f8b07016615","slug":"sirohi-the-couple-was-returning-by-train-after-attending-a-wedding-husband-died-due-to-deteriorating-health-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: शादी में शामिल होकर जोधपुर-चेन्नई एक्सप्रेस से लौट रहा था दंपति, तबियत बिगड़ने से हुई पति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: शादी में शामिल होकर जोधपुर-चेन्नई एक्सप्रेस से लौट रहा था दंपति, तबियत बिगड़ने से हुई पति की मौत
Wed, 17 Jul 2024 09:16 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 17 Jul 2024 09:16 PM IST
सार
सोजत में रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होकर जोधपुर-चेन्नई एक्सप्रेस ट्रेन से लौट रहे यात्री की ट्रेन में तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक अपनी पत्नी के साथ शादी से वापस चेन्नई लौट रहा था। आबूरोड रेलवे पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जोधपुर-चेन्नई एक्सप्रेस ट्रेन से चेन्नई जा रहे एक यात्री की तबियत बिगड़ने के कारण ट्रेन में ही मौत हो गई। ट्रेन के आबूरोड स्टेशन पहुंचने पर रेलवे पुलिस थाना के थानाधिकारी मनोज कुमार चौहान की अगुवाई में पुलिसकर्मियों ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। मृतक अपनी पत्नी के साथ सोजत एक शादी में सम्मिलित होने आया था।
विज्ञापन
रेलवे पुलिस थानाधिकारी मनोज कुमार चौहान ने बताया कि चेन्नई निवासी इंद्रप्रकाश (59) पुत्र कन्हैयालाल अपनी पत्नी शशिकला के साथ सोजत एक शादी में सम्मिलित होने आया था, वहां से वे दोनों जोधपुर अपने एक रिश्तेदार के यहां गए थे और एक रात रुकने के बाद रात 12.50 बजे जोधपुर-चेन्नई एक्सप्रेस ट्रेन के बी-3 कोच में चेन्नई जा रहे थे।
विज्ञापन
ट्रेन के मारवाड़ जंक्शन से निकलते ही इंद्रप्रकाश की अचानक तबियत बिगड़ गई। इसकी सूचना मिलने पर डॉक्टर एवं नर्सिंगकर्मियों की टीम स्टेशन पहुंची। ट्रेन के पहुंचने पर इंद्रप्रकाश की जांच की गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन