फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Sirohi News: Youth dies due to drowning in Mandakini Kund, security arrangements

Sirohi News : अचलगढ़ के मंदाकिनी कुंड में डूबने से युवक की मौत, हादसों को रोकने के लिए सुरक्षा इंतजाम नदारद

Mon, 30 Dec 2024 07:11 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 30 Dec 2024 07:11 PM IST
सार

जिले के अचलगढ़ स्थित मंदाकिनी कुंड में डूबने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक अपनी वृद्ध मां का इकलौता सहारा था।

विज्ञापन
Sirohi News: Youth dies due to drowning in Mandakini Kund, security arrangements
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार सुबह माउंट आबू के अचलगढ़ में मंदाकिनी कुंड में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने कुंड में तैरते हुए शव की सूचना पुलिस को दी। माउंट आबू पुलिस थाना के हेड कांस्टेबल राजाराम प्रजापत ने बताया कि मृतक की पहचान करणसिंह निवासी अचलगढ़, माउंट आबू के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


सूचना मिलने पर देलवाड़ा चौकी से पहुंचे कांस्टेबल चतराराम और महेंद्रसिंह सिसोदिया ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि करणसिंह अपनी मां का इकलौता सहारा था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों का कहना है कि माउंट आबू के जलस्रोतों खासतौर पर मंदाकिनी कुंड और नक्की झील में डूबने की घटनाएं लगातार हो रही हैं लेकिन इन हादसों को रोकने के लिए बार-बार ध्यान दिलाए जाने के बावजूद अब तक कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों और सामाजिक संगठनों ने मांग की है कि ऐसे जलस्रोतों के पास बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं और प्रशिक्षित सुरक्षा कर्मियों और जीवन रक्षक उपकरणों की व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाएं।


लगातार हो रही इन घटनाओं के बावजूद सुरक्षा उपायों की कमी प्रशासन की लापरवाही को उजागर करती है। जागरूक नागरिकों का कहना है कि अगर जल्द से जल्द समुचित प्रबंध नहीं किए गए, तो भविष्य में भी इस प्रकार के हादसे होते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed