फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Sirohi News: Two criminals included in Sirohi district level top-10 arrested

Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस की कार्रवाई, जिला स्तरीय टॉप-10 में शामिल दो अपराधियों को किया गिरफ्तार

Tue, 30 Jul 2024 10:45 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 30 Jul 2024 10:45 PM IST
सार

आबूरोड रीको पुलिस ने सिरोही जिलास्तरीय टॉप-10 अपराधियों में शामिल रमेश उर्फ दादिया और लसमाराम उर्फ लक्ष्मण को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी पिछले छह महीनों से फरार थे और इनके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Sirohi News: Two criminals included in Sirohi district level top-10 arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आबूरोड रीको पुलिस टीम ने सिरोही जिलास्तरीय टॉप-10 में सम्मिलित दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बीते छह माह से वांछित थे। लगातार फरार चल रहे थे। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन


आबूरोड रीको थानाधिकारी सीताराम की अगुवाई में टीम द्वारा भक्योरजी, मुंगथला, पुलिस थाना आबूरोड सदर, जिला सिरोही निवासी रमेश उर्फ दादिया पुत्र मोहन गरासिया एवं करजीया, पुलिस थाना रेवदर, जिला सिरोही निवासी लसमाराम उर्फ लक्ष्मण पुत्र भारमाराम गरासिया को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। 27 फरवरी 2024 को राह गुजर रहे दो लोगों को रोककर मांगे थे। पैसे नहीं देने पर मारपीट कर मोटरसाइकिल ले गए थे।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 27 फरवरी 2024 की रात में आरोपी रीको ग्रोथ सेंटर मावल स्थित गौरव स्टील के आगे से एक बाइक चोरी करने के बाद नदी में गैंग बनाकर शराब की पार्टी कर रहे थे। उस दौरान वहां से गुजर रहे आम्बा, पुलिस थाना आबूरोड रीको निवासी समाराम पुत्र मगाराम भील और उसके एक साथी को रोककर शराब पीने के लिए रुपये मांगे। नहीं देने पर मारपीट कर चोट पहुंचाई। इस घटना के बाद मावल नदी पुल के नीचे से जा रहे बाइक सवार पर पत्थरों से पत्थरबाजी की तथा बाइक छोड़कर भागने पर वे उसे चोरी कर ले गए। इस मामले में आबूरोड रीको थाना में तीन मामले दर्ज किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed