{"_id":"668c02c01ea8f3d0c50457c9","slug":"sirohi-news-two-arrested-in-case-of-raping-a-minor-in-a-moving-car-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: चलती कार में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो गिरफ्तार, रास्ता पूछने के बहाने घर से उठा ले गए थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: चलती कार में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो गिरफ्तार, रास्ता पूछने के बहाने घर से उठा ले गए थे
Mon, 08 Jul 2024 08:46 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 08 Jul 2024 08:46 PM IST
सार
गत 6 जुलाई की रात को आरोपियों ने ने पीड़िता के घर पहुंचकर दवाजा खटखटाया था। जैसे ही नाबालिग बाहर आई तो रास्ता पूछने के बहाने उसका मुंह दबाकर कार में डालकर ले गए थे।
विज्ञापन
सिरोही जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुलिस और डीएसटी टीम ने दो दिन पहले चलती कार में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए अपने मोबाइल फोन बंद कर रखे थे। एक आरोपी वसई, मुंबई और दूसरा आबूरोड में छिपे हुए थे। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। शिवगंज डीएसपी भवानी सिंह मामले की जांच कर रहे है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पालड़ी एम थाना क्षेत्र के एक गांव में गत दो जुलाई की रात करीब साढ़े दस बजे एक कार में आए दो लोगों ने एक मकान का दरवाजा खटखटाया। वहां जैसे ही एक नाबालिग लड़की बाहर आई तो एक आरोपी ने गांव का रास्ता पूछा। रास्ता बताने के लिए जैसी ही उसने अपने घर के बाहर कदम रखा तभी अचानक उसमें से एक लड़के ने उसका मुंह दबाया और कार में डालकर ले गए। चलती कार में दोनों युवकों ने उससे दुष्कर्म किया। रात करीब एक बजे के बाद उसे गांव के चौराहे पर छोड़कर चले गए। रात करीब डेढ़ बजे बजे लड़की घर पर पहुंची और कमरे में जाकर सो गई। सवेरे 5:30 बजे लड़की उठी और रोते हुए पिता को पूरी घटना बताई। इस पर पिता उसे लेकर सिरोही और बाद में पालड़ी एम थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन