{"_id":"660520c6ceb989a3710ad98c","slug":"sirohi-news-two-accused-carrying-opium-milk-in-xuv-arrested-milk-worth-rs-5-lakh-seized-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: एक्सयूवी में अफीम का दूध ले जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख रुपये का दूध जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: एक्सयूवी में अफीम का दूध ले जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख रुपये का दूध जब्त
Thu, 28 Mar 2024 01:18 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 28 Mar 2024 01:18 PM IST
सार
नाकाबंदी के दौरान एक्सयूवी कार से 1.100 किलोग्राम अफीम का दूध जब्त किया गया है। जब्त किए गए दूध की कीमत पांच लाख रुपये आंकी गई है। इस दौरान पुलिस ने कार सवार दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिरोही जिले के पिंडवाड़ा पुलिस ने एक्सयूवी कार में ले जाया जा रहा पांच लाख रुपये का 1.100 किलोग्राम अफीम का दूध जब्त किया है। इस दौरान पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
दरअसल, आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सिरोही जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पिंडवाड़ा पुलिस थानाधिकारी हमीरसिंह भाटी की अगुवाई में पुलिस और डीएसटी टीम ने धांगा पुलिया हाईवे पर नाकाबंदी की गई थी। उस दौरान वहां से गुजर रही एक्सयूवी-300 कार को रुकवाकर तलाशी ली गई तो उसमें 1.100 किलोग्राम अफीम का दूध बरामद किया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने कार और अफीम को जब्त कर वार्ड नंबर 2 कुम्हारा कुआ गांव बड़ी सादडी जिला चित्तौड़गढ़ निवासी कैलाश पुत्र रतनलाल प्रजापत और परमेश्वरपुरा जिला चितौडगढ निवासी जमनालाल पुत्र नारायणजी जाट (मेवाडा) को गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जब्त किए गए अफीम के दूध की कीमत 5 लाख रुपए है। कारवाई में पिंडवाड़ा पुलिस थाना के उपनिरीक्षक पन्नालाल, डीएसटी टीम प्रभारी अमराराम, हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार, कांस्टेबल आईदानसिंह, मुकेश, अरुण कुमार और डीसीआरबी सिरोही के सुरेश कुमार की टीम शामिल रही।
विज्ञापन