फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Sirohi News Two accused arrested in murder case dispute arose due to drunken abuse

Sirohi News: हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, नशे में धुत होकर गाली-गलौज करने से हुआ था विवाद

Wed, 19 Jun 2024 10:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 19 Jun 2024 10:50 PM IST
सार

सिरोही जिले के खारा गांव में नौ दिन पहले हुई हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक के शराब के नशे में आरोपी के घर जाकर गाली-गलौज करने से विवाद हुआ था।

विज्ञापन
Sirohi News Two accused arrested in murder case dispute arose due to drunken abuse
हत्या मामले का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही की आबूरोड रीको पुलिस द्वारा खारा गांव में नौ दिन पहले हुई एक व्यक्ति की हत्या का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच में मृतक के शराब के नशे में आरोपी के घर जाकर गाली-गलौच करने से विवाद होने एवं उसके बाद नाराज आरोपी के मृतक के सिर पर लाठी से वार कर हत्या करने तथा शव को गांव में आंगनबाड़ी के पीछे बरसाती नाले में फेंकने की जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन


आबूरोड रीको पुलिस थानाधिकारी सीताराम की अगुवाई में हेड कांस्टेबल केसाराम, किशनलाल, कॉन्स्टेबल प्रकाश, दिलीप सिंह, महेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश, मदन सिंह, प्रवीण सिंह, पवन सिंह एवं नवीत कुमार की टीम द्वारा खारा, पुलिस थाना आबूरोड रीको, जिला सिरोही निवासी लालाराम पुत्र कालाजी भील एवं पप्पूराम पुत्र कालाजी भील को गिरफ्तार किया गया। गौरतलब है कि 10 जून 2024 को खारा गांव में आंगनबाड़ी के पीछे नाले में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने जांच पड़ताल की। मृतक की पहचान खारा निवासी धीराराम पुत्र दलाजी भील के रूप में हुई थी। इस मामले में मृतक के भाई पिंटूराम द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच एवं वारदात में सम्मलित लोगों की तलाश शुरू की गई थी।
विज्ञापन


एफएसएल, डॉग स्क्वॉड एवं एमओबी टीमों की ली गई सहायता
पुलिस के अनुसार, हत्या जैसी जघन्य घटना की गम्भीरता को देखते हुए मौके पर एफएसएल टीम, डॉग स्क्वॉड टीम व एमओबी टीम बुलाकर घटना स्थल का निरीक्षण करवाया गया। पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध लोगों को चिन्हित किया गया। डॉग स्क्वॉड ने भी पुलिस द्वारा चिन्हित किए गए संदिग्ध लोगों के निवास पर पहुंचकर घटना करने वालों के बारे में संकेत दिया। प्रकरण के खुलासे के लिए गठित टीम द्वारा मौके से घटना के संबंध में साक्ष्य एकत्रित किए गए। घटना स्थल के आसपास में रहने वाले लोगों  से पूछताछ कर जानकारी प्राप्त की गई। संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर गोपनीय तरीके से निगरानी रखी गई। तलाश के दौरान संदिग्ध लालाराम व पप्पूराम को दस्तयाब कर पूछताछ की गई तो उन्होंने इस वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब के नशे में आरोपी के घर जाकर गाली-गलौच करने से हुआ था विवाद
पुलिस के अनुसार, गत 10 जून 2024 को धीराराम शराब के नशे में पप्पूराम के घर गया था। उस दौरान उसने खाना मांगा था। पप्पूराम की मां द्वारा खाना बना हुआ नहीं होने का बोलने पर धीराराम नशे में गाली-गलौच करने लगा। इस बात को लेकर पप्पूराम ने धीराराम के सिर में डंडे से वार कर दिया, इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी द्वारा सुबूत नष्ट करने के लिए पप्पूराम व लालाराम ने धीराराम की लाश को दिन में अपने खेत में बाजरी की फसल में ले जाकर छिपा दिया। रात होने पर आंगनबाड़ी के पीछ बरसाती नाले के पास ले जाकर पटक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed