फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Sirohi News: Truck going to Jodhpur fell into a ditch, driver died, another accident happened on four lane

Sirohi News: हिम्मतनगर से जोधपुर जा रहा ट्रक खाई में गिरा, खलासी की मौत, फोरलेन पर हुआ एक और हादसा

Sat, 13 Jul 2024 03:58 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 13 Jul 2024 03:58 PM IST
सार

जिले में कल रात हुए दो सड़क हादसों में हिम्मतनगर, गुजरात से स्टील के पाटिए भरकर जोधपुर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया, जिससे क्लीनर की मौत हो गई। दूसरा हादसा फोरलेन के समीप हुआ जहां अचानक सड़क के बीच बैल के आ जाने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार में लगे एयरबैग खुलने से कोई जनहानि नहीं हुई।
 

विज्ञापन
Sirohi News: Truck going to Jodhpur fell into a ditch, driver died, another accident happened on four lane
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आबूरोड रीको पुलिस थानांतर्गत अंबाजी-आबूरोड मार्ग पर छापरी के समीप बीती रात को एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। जिससे ट्रक का खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल आकराभट्टा सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसी प्रकार एक अन्य में दुर्घटना में दिल्ली से अहमदाबाद, गुजरात जा रही कार के आगे अचानक बैल आ जाने से हुई दुर्घटना के बाद कार में लगे एयरबैग खुल जाने से कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन बैल की मौत हो गई।

विज्ञापन


आबूरोड रीको पुलिस थाना के हेडपुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हिम्मतनगर, गुजरात निवासी दलपतसिंह पुत्र जागसिंह भाटी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि शुक्रवार रात को उसका चाचा प्रभुसिंह, जो कि खलासी था एवं बहादुर पुत्र जीवाजी गुर्जर चालक हिम्मतनगर से स्टील के पाटिये भरकर जोधपुर जा रहे थे। छापरी पुलिस चौकी के समीप चढ़ाई पर चालक बहादुर के लापरवाही एवं तेजगति से चलाने से ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इससे उसका चाचा प्रभुसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आकराभट्टा सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed