फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Sirohi News: Timings of Mahatma Gandhi NREGA changed from July 16 now work will be done from 9 am to 5 pm

Sirohi News: 16 से महात्मा गांधी नरेगा का समय बदला, अब सुबह नौ से शाम 5 बजे तक होगा काम

Sun, 14 Jul 2024 08:47 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 14 Jul 2024 08:47 PM IST
सार

जिला कलेक्टर शुभम चौधरी ने बताया कि स्थानीय परिस्थितियों और मौसम को देखते हुए 16 जुलाई से महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत श्रमिकों के लिए कार्य का समय बदला गया है। अब सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक काम किया जाएगा। इमें एक घंटे का विश्राम भी रहेगा।

विज्ञापन
Sirohi News: Timings of Mahatma Gandhi NREGA changed from July 16 now work will be done from 9 am to 5 pm
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत श्रमिकों के लिए 16 जुलाई से महात्मा गांधी नरेगा का समय बदल दिया गया है। नरेगा में अब नए समय के अनुसार सुबह 9 से शाम 5 बजे तक कार्य करना होगा। 

विज्ञापन


जिला कलेक्टर शुभम चौधरी ने बताया कि पूर्व में कार्य का समय सुबह 5.30 से दोपहर 12.30 बजे तक निर्धारित किया गया था। यह व्यवस्था 15 जुलाई तक प्रभावी रहेगी। स्थानीय परिस्थितियों और मौसम को देखते हुए 16 जुलाई से महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत श्रमिकों के लिए कार्य का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक (विश्रामकाल 1 घंटे सहित) किया गया है।
विज्ञापन


एक घंटे के विश्राम के दौरान श्रमिक कार्य स्थल पर ही रहेंगे। यदि कोई श्रमिक समूह समय से पूर्व निर्धारित टास्क के अनुसार कार्य पूर्ण कर लेता है तो वह कार्य की माप मेट के पास उपलब्ध मस्टरोल में अंकित टास्क प्रपत्र में दर्ज करवाने के उपरांत और समूह के मुखिया के हस्ताक्षर के बाद कार्य स्थल छोड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed