फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Sirohi News: The person who cheated by luring schemes and high interest was arrested

Sirohi News: लुभावनी स्कीम और ज्यादा ब्याज का लालच देकर ठगी करने वाला गिरफ्तार, 27 साल से चल रहा था फरार

Thu, 04 Jul 2024 10:49 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 04 Jul 2024 10:49 PM IST
सार

आरोपी आमजन को विभिन्न लुभावनी स्कीमों और अधिक ब्याज देने की बात बताकर भ्रमित कर अपनी कंपनी में खाता खुलवाकर रकम जमा कराते थे और मौक लगते ही फरार हो गए।

विज्ञापन
Sirohi News: The person who cheated by luring schemes and high interest was arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आबूरोड शहर पुलिस ने विभिन्न लुभावनी स्कीमों में ज्यादा ब्याज का लालच देकर उनकी जमाएं लेकर भाग जाने के मामले में वांछित इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। वह 27 साल से फरार चल रहा था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आबूरोड शहर थानाधिकारी बंशीलाल साद की अगुवाई में सहायक उपनिरीक्षक श्रवण सिंह और प्रवीण सिंह की टीम ने जवाहरनगर, हाल 3/15, एसएसएस अग्रवाल फोर्म, मानसरोवर, पुलिस थाना शिप्रापथ, जिला जयपुर निवासी योगेश शर्मा उर्फ योगेशचंद शर्मा को गिरफ्तार किया है। इस मामले में लुनियापुरा, आबूरोड निवासी पुखराज पुत्र नारायणलाल माली ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि आरोपी योगेश शर्मा कि त्रिवेणी ग्रीनरी किनलिज इंडिया लिमिटेड मुख्यालय 15 डीगी हाउस जयपुर कि शाखा सिरोही और आबूरोड की कंपनी से पंजीकृत थी। उसमें उसके देवजीत नाग, अहनिस कमल भटनागर, मेत्री नाग, प्रतिभा नाग, श्री ए घोष डायरेक्टर और सदस्य थे। 
विज्ञापन


इन लोगों ने आमजन को विभिन्न लुभावनी स्कीमों से और अधिक ब्याज देने की बात बताकर भ्रमित कर आबूरोड और अन्य आसपास क्षेत्र के लोगों के अपनी कंपनी में खाता खुलवाकर रुपये जमा करवाया और फिर उपरोक्त और अन्य उनके सहयोगी लोगों द्वारा जमा राशि लौटाने के बजाय कार्यालय बंद कर फरार हो गए थे। जिस पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। आरोपी पिछले 27 वर्षों से उद्घोषित अपराधी था और पुलिस से लगातार बचा रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed