{"_id":"6671b7cdbcfc38411e0c7ba7","slug":"sirohi-news-students-submitted-a-memorandum-to-the-commissioner-and-asked-for-additional-time-for-admission-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: विद्यार्थियों के जमा नहीं हुए एडमिशन फॉर्म, आयुक्त को ज्ञापन देकर मांगा अतिरिक्त समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: विद्यार्थियों के जमा नहीं हुए एडमिशन फॉर्म, आयुक्त को ज्ञापन देकर मांगा अतिरिक्त समय
Tue, 18 Jun 2024 10:07 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 18 Jun 2024 10:07 PM IST
सार
आबूरोड में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सेठ मंगलचंद चौधरी राजकीय महाविद्यालय कॉलेज प्राचार्य से मुलाकात कर कॉलेज शिक्षा आयुक्त के नाम सौंपा ज्ञापन देकर प्रथम सेमेस्टर रेगुलर एडमिशन फॉर्म जमा करवाने की तिथि आगे बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपते विद्यार्थी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय उदयपुर अंतर्गत कॉलेज में प्रथम सेमेस्टर रेगुलर एडमिशन फार्म जमा करवाने का कल अंतिम दिन हैं। मंगलवार को आबूरोड में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सेठ मंगलचंद चौधरी राजकीय महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अंशु सक्सेना से मुलाकात कर इसमें आवेदन जमा करवाने की तिथि आगे बढ़ाने की मांग की। इसको लेकर कॉलेज शिक्षा आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
ज्ञापन में बताया गया है कि कॉलेज में प्रथम सेमेस्टर रेगुलर एडमिशन प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए बुधवार को आवेदन फार्म जमा करवाने की अंतिम तिथि है। बीते दिनों कई अवकाशों एवं अन्य कारणों से काफी छात्र-छात्राएं आवेदन जमा करवाने से वंचित रह गए हैं। ज्ञापन में छात्र हित को ध्यान में रखते हुए आवेदन फार्म जमा करवाने की तिथि आगे बढ़ाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में एबीवीपी इकाई अध्यक्ष शिवराज सिंह देवड़ा, विशाखा सिंह लोधा, राहुल मेहरा, रोहन चौधरी, प्रेरणा, पलक, यश गहलोत एवं भावेश मौजूद रहे।
विज्ञापन