{"_id":"664215a105a5fbf1ce00f8d7","slug":"sirohi-news-sabarmati-haridwar-sabarmati-special-train-service-will-operate-from-may-14-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: साबरमती-हरिद्वार-साबरमती स्पेशल रेलसेवा का संचालन 14 मई से, जानिए क्या शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: साबरमती-हरिद्वार-साबरमती स्पेशल रेलसेवा का संचालन 14 मई से, जानिए क्या शेड्यूल
Mon, 13 May 2024 07:01 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 13 May 2024 07:01 PM IST
सार
गर्मियों में छुट्टी के चलते ट्रेनों में यात्रा का सिलसिला बड़ा हुआ है। अतिरिक्त यात्री संख्या को देखते हुए रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन सेवा का संचालन करती है। इसी कड़ी में साबरमती-हरिद्वार-साबरमती रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
ट्रेन का इंजन कितने रूपये में बनकर तैयार होता है?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे प्रशासन ने गर्मियों की छुट्टियों पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए साबरमती-हरिद्वार-साबरमती (04 ट्रिप) स्पेशल रेलसेवा का संचालन करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
उतर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 09425, साबरमती-हरिद्वार स्पेशल रेलसेवा दिनांक 14.05.24, 17.05.24, 20.05.24 और 23.05.24 को साबरमती से 18.45 बजे रवाना होकर अगले दिन 19.00 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09426, हरिद्वार-साबरमती स्पेशल रेलसेवा दिनांक 15.05.24, 18.05.24, 21.05.24 और 24.05.24 को हरिद्वार से 21.45 बजे रवाना होकर अगले दिन 22.30 बजे साबरमती पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये रेलसेवा मार्ग में महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाड़ा, जवाई बांध, फालना, रानी, मारवाड़ जं., अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, रींगस, नीमकाथाना, नारनौल, रेवाड़ी, गुड़गांव, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर व रूड़की स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 02 थर्ड एसी, 12 द्वितीय शयनयान, 02 साधारण श्रेणी और 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 18 डिब्बे होंगे।