{"_id":"6665dab1a0fff60d3c090ec4","slug":"sirohi-news-rohida-police-arrested-three-accused-in-the-murder-case-at-a-wedding-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: रोहिड़ा पुलिस की कार्रवाई, शादी में हुए हत्याकांड का दो दिन में किया पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: रोहिड़ा पुलिस की कार्रवाई, शादी में हुए हत्याकांड का दो दिन में किया पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
Sun, 09 Jun 2024 10:09 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 09 Jun 2024 10:09 PM IST
सार
रोहिड़ा पुलिस ने पानीयाफली, वालोरिया में दो दिन पूर्व शादी समारोह में हुई हत्या की घटना का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस के अनुसार रोहिड़ा थानाधिकारी जितेन्द्र सिंह की अगुवाई में टीम ने पानीयाफली, वालोरिया, पुलिस थाना रोहिडा, जिला सिरोही निवासी भारमाराम पुत्र सोमाराम गमेती, करण कुमार पुत्र सोमाराम गमेती और रूपणीफली, माण्डवा, पुलिस थाना माण्डवा, जिला उदयपुर निवासी कालुराम पुत्र मीरखा गमेती को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर और जानकारियां जुटाई जा रही हैं। इस मामले में 8 जून 2024 को साडी, पुलिस थाना माण्डवा, जिला उदयपुर निवासी शंकरलाल पुत्र पाबुराम गमेती भील ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 7 जून 2024 को दिन में करीब पांच बजे उसका पुत्र लसमाराम जो पानीया फली वालोरिया पुलिस थाना रोहिड़ा में एक शादी में आया हुआ था।
विज्ञापन
यहां पर शादी में नाचने की बात को लेकर आपस मे कहासुनी होने पर पानियाफली निवासी भारमाराम, करण और कालु ने मिलकर धारदार चाकू से पेट में वार कर हत्या कर दी थी। इस पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
विज्ञापन