{"_id":"667aaf34e4d1226cf104af9e","slug":"sirohi-news-rain-along-with-strong-winds-brought-relief-from-heat-in-abu-road-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: आबूरोड में तेज हवाओं के साथ बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, पार्क के समीप कार पर गिरा नीम का पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: आबूरोड में तेज हवाओं के साथ बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, पार्क के समीप कार पर गिरा नीम का पेड़
Tue, 25 Jun 2024 05:21 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 25 Jun 2024 05:21 PM IST
सार
बारिश के बाद लोगों को गर्मी और उमस के वातावरण से हल्की से राहत मिली। अपराह्न साढ़े तीन बजे बाद मौसम में एकाएक बदलाव देखने को मिला।
विज्ञापन
कार पर गिरा पेड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आबूरोड में बीते कई दिनों से पड़ रही लगातार तेज गर्मी और उमस के वातावरण के बाद मंगलवार अपराह्न साढ़े तीन बजे बाद मौसम में एकाएक बदलाव देखने को मिला। तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।
विज्ञापन
बारिश और तेज हवाओं के दौरान शहर के शांतिकुंज और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के बाहर लगे नीम के पेड़ का एक हिस्सा वहां खड़ी कार पर गिर गया। बारिश के बाद लोगों को गर्मी और उमस के वातावरण से हल्की से राहत मिली। हालांकि, हवाओं का दौर शुरू होते ही शहर में बिजली आपूर्ति बंद हो गई। शहर में हर बार मामूली बारिश एवं हवाएं चलते ही बिजली बंद हो जाने से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाखर बत्तीसा नदी में दिखा बहाव
आदिवासी बहुल भाखर अंचल में भी जोरदार बारिश हुई है। बारिश से भाखर बत्तीसा नदी का पानी का बहाव चालू हो गया है। इससे लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों के चेहरे खिल गए हैं।