{"_id":"6638d001156a4a075f008fab","slug":"sirohi-news-police-seized-260-kg-of-doda-poppy-worth-rs-39-lakh-from-brezza-car-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: ब्रेजा कार में डोडापोस्त की तस्करी, प्लास्टिक के कट्टों में 39 लाख रुपये का माल बरामद, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: ब्रेजा कार में डोडापोस्त की तस्करी, प्लास्टिक के कट्टों में 39 लाख रुपये का माल बरामद, आरोपी फरार
Mon, 06 May 2024 06:13 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 06 May 2024 06:13 PM IST
सार
गुजरात पासिंग ब्रेजा कार में 13 प्लास्टिक के कट्टों में ले जाया जा रहा 39 लाख रुपये कीमत का 260 किलोग्राम डोडा पोस्त पुलिस ने जब्त किया है। नाकाबंदी के बावजूद आरोपी पुलिसकर्मियों को चकमा देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
पकड़ी गई गाड़ी और डोडा पोस्त।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिरोही जिले की पिंडवाड़ा पुलिस ने गुजरात पासिंग ब्रेजा कार में 13 प्लास्टिक के कट्टों में ले जाया जा रहा 260 किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त किया है। इसकी कीमत 39 लाख रुपये बताई गई है। हालांकि, इस मामले में नाकाबंदी के बावजूद आरोपी पुलिसकर्मियों को चकमा देने में सफल रहे। वे जंगल की ओर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार की अगुवाई में पिंडवाड़ा थानाधिकारी हमीर सिंह भाटी और उपनिरीक्षक जगदीश की अगुवाई में टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर, झाडोली पर नाकाबंदी की थी। उस दौरान पुलिसकर्मियों ने वहां से गुजर रही गुजरात पासिंग एक ब्रेजा कार को रुकवाकर तलाशी ली।
विज्ञापन
उसमें 13 प्लास्टिक के कट्टों में ले जाया जा रहा 260 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बरामद डोडा पोस्त की कीमत 39 लाख रुपये बताई गई है। कार्रवाई में पिंडवाड़ा पुलिस थाना के हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार, कांस्टेबल जीवाराम, सोहनलाल और कल्याण सिंह सम्मिलित रहे।
विज्ञापन