{"_id":"6693ddb03e78d695b90f421f","slug":"sirohi-news-person-dies-due-to-electric-shock-angry-villagers-stage-protest-at-discom-rural-office-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: करंट लगने से व्यक्ति की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों का डिस्कॉम रूरल कार्यालय में किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: करंट लगने से व्यक्ति की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों का डिस्कॉम रूरल कार्यालय में किया धरना प्रदर्शन
Sun, 14 Jul 2024 07:46 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 14 Jul 2024 07:46 PM IST
सार
प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि यह हादसा डिस्कॉम प्रशासन की लापरवाही के कारण हुआ है। जिसमें कालूराम (35) पुत्र देवाराम प्रजापत की जान चली गई। वह परिवार का एकमात्र सहारा था। मुआवजे के आश्वासन के बाद लोगों ने धरना खत्म कर दिया।
विज्ञापन
लोगों ने मुआवजे के बाद खत्म किया धरना।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिरोही जिले के चनार गांव में शनिवार देर शाम करंट लगने से 1 व्यक्ति की मौत हो गई। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को डिस्कॉम रूरल के एईएन कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। 6 घंटे से भी ज्यादा समय तक चले इस धरना प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने डिस्कॉम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान वे पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग करते रहे। सूचना मिलने पर डिस्कॉम के स्थानीय अधिकारियों के साथ वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को शंत कराया। दोनों पक्षों में काफी देर चली बातचीत के बाद मुआवजे पर सहमति बनी, जिसके बाद धरना प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि यह हादसा डिस्कॉम प्रशासन की लापरवाही के कारण हुआ है। जिसमें कालूराम (35) पुत्र देवाराम प्रजापत की जान चली गई। वह परिवार का एकमात्र सहारा था। उसके परिवार में 4 छोटे बच्चे, पत्नी और बूढी मां हैं। ऐसे में परिवार के जीविकोपार्जन की समस्या खड़ी हो गई है। डिस्कॉम को पीड़ित परिवार को मुआवजा देना चाहिए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों का यह भी कहना था कि गांव में बीते लंबे समय से बिजली व्यवस्था बुरी तरह से ठप्प है। कई बार बताने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों के ध्यान नहीं देने से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
डिस्कॉम और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की समझाइश व डिस्कॉम के मानदंडों के अनुसार तय मुआवजा दिलाने के आश्वासन के बाद ही ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया। इस मामले में डिस्कॉम रूरल के एईएन मिथिलेश कुमार का कहना है कि डिस्कॉम के सिरोही से आए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को दी गई समझाइश और पीड़ित पर मुआवजा देने के आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया है। आबूरोड सदर पुलिस थाना अधिकारी राजीव भादू ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन