फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Sirohi News: People protested against the team that came to remove encroachment in TTE Colony

Sirohi News: टीटीई कॉलोनी अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम के विरोध में उतरे लोग, सार्वजनिक भूखंड पर बना रखी थी दीवार

Mon, 03 Jun 2024 06:42 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 03 Jun 2024 06:42 PM IST
सार

आबूरोड में टीटीई कॉलोनी के सार्वजनिक भूखंड से नगर पालिका ने हटवाया अतिक्रमण। टीम के पहुंचते ही लोगों ने शुरू किया विरोध। समझा बुझाकर हटाया गया अतिक्रमण।

विज्ञापन
Sirohi News: People protested against the team that came to remove encroachment in TTE Colony
टीम के विरोध में उतरे स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आबूरोड में नगर पालिका प्रशासन ने टीटीई कॉलोनी स्थित भूखंड पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने की कार्रवाई की। यहां एक व्यक्ति ने मौके पर दीवार बनवाकर अतिक्रमण कर रखा था। इस दौरान टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। कुछ देर बाद वहां मौजूद लोगों ने उन्हें समझाबुझाकर शांत कराया।

विज्ञापन


विज्ञापन


शहर के टीटीई कॉलोनी स्थित सार्वजनिक भूखंड पर अतिक्रमण की शिकायत मिलने पर नगर पालिका के कार्यवाहक स्वास्थ्य निरीक्षक अशोक मीणा, कार्यवाहक जमादार दिलीप कुमार, रोहित और सफाई कर्मचारी सुनील अपने सहयोगियों के साथ यहां पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों ने जैसे ही जेसीबी से अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू करवाया। वैसे ही कुछ लोग वहां आ गए। इन लोगों ने नगर पालिका के कार्य का विरोध करना शुरू कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने समझाबुझाकर इनको शांत कराया। इसके बाद भूखंड पर किए गए अतिक्रमण को हटवा दिया गया। अतिक्रमण हटाने की कारवाई के दौरान अधिशासी अधिकारी तेजराज भंडारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed