फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Sirohi News: One accused arrested in Girwar village blind murder case

Sirohi News: गिरवर गांव ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, गला काटकर झाबुआ बरसाती नाले में था शव

Tue, 18 Jun 2024 09:43 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 18 Jun 2024 09:43 PM IST
सार

आबूरोड सदर पुलिस थाना और डीसीआरबी टीम की संयुक्त कार्रवाई में हत्या के राज से उठा पर्दा। शव का गला काटकर हत्या की गई थी। 

विज्ञापन
Sirohi News: One accused arrested in Girwar village blind murder case
हत्या का आरोपी युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आबूरोड सदर पुलिस थाना टीम ने गिरवर गांव में एक हफ्ते पूर्व हुए ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश किया। पुलिस ने एक आरोपी गिरफ्तार किया है। आबूरोड सदर पुलिस थानाधिकारी राजीव भादू की अगुवाई में में टीम ने जिला सिरोही निवासी भीखा पुत्र सुकाराम भील को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार इस मामले में गत 12 जून 2024 की रात में सूचना मिली थी कि गिरवर गांव में झाबुआ बरसाती नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना पर आबूरोड सदर थानाधिकारी राजीव भादू ने अपने सहयोगियों के साथ पहुंचकर मौका मुआयना किया। शव का गला काटकर निर्मम हत्या की गई थी। मृतक की पहचान भीलवास, गिरवर निवासी दीताराम पुत्र मंशाराम भील के रूप में हुई थी। 
विज्ञापन


इस मामले में मृतक के बड़े भाई श्रवण ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसके बाद मामला दर्ज कर अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा घटनास्थल का दौरा कर मौका मुआयना किया गया तथा मौके पर जोधपुर से डॉग स्कवॉयड की टीम व एमओबी टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम ने गिरवर और आस-पास के गांवों के संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के रोज मृतक के चाचा के पुत्री की शादी होने के चलते शादी में बाहर के काफी लोग भी आए थे। पुलिस ने अलग-अलग व्यक्तियों से पूछताछ की। 18 जून 2024 को सूचना मिली कि घटना के रोज झाबुआ नदी और भीलवास में भीखा पुत्र सुका को घूमते हुए देखा गया था। जिस पर भीखा को दस्तयाब कर प्रकरण की घटना के संबंध में पूछताछ की गई तो भीखा ने हत्या का खुलासा किया। जिस पर भीखा को प्रकरण में गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed