{"_id":"66b8b8525306bae51208ade8","slug":"sirohi-news-narendra-singh-tomar-visits-mount-abu-attends-brahma-kumaris-institute-s-program-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: नरेंद्र सिंह तोमर का माउंट आबू दौरा, ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के कार्यक्रम में हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: नरेंद्र सिंह तोमर का माउंट आबू दौरा, ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के कार्यक्रम में हुए शामिल
Sun, 11 Aug 2024 06:40 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 11 Aug 2024 06:40 PM IST
सार
मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की समाजसेवी सेवाओं की सराहना की और मेडिटेशन के महत्व पर जोर दिया।
विज्ञापन
ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान में नरेंद्र सिंह तोमर का हुआ स्वागत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर रविवार को माउंटआबू पहुंचे। वे यहां ब्रह्माकुमारी संस्थान में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मिलित हुए। इससे पूर्व संस्थान के शांतिवन मुख्यालय परिसर में उनका अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के ब्रह्माकुमारीज़ के आबूरोड स्थित मुख्यालय शांतिवन पहुंचने पर वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा उनकी अगवानी की गई। यहां कुछ देर रुकने के बाद वह माउंटआबू के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
इस दौरान चर्चा में अध्यक्ष तोमर ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की सेवाएं सराहनीय हैं। संस्थान समाज कल्याण के लिए अच्छा कार्य कर रही है। दुनिया में ऐसे समाजसेवी कार्यों की जरूरत है। मेडिटेशन से हमारा मन शांत होता है। शांतिवन में विस अध्यक्ष तोमर के पहुंचने पर महिला प्रभाग की राष्ट्रीय संयोजिका बीके डॉक्टर सविता बहन ने तिलक और गुलदस्ते से अभिनंदन किया। पीआरओ बीके कोमल ने संस्थान द्वारा की जा रही सेवाओं के बारे में बताया। साथ ही शॉल पहनाकर सम्मान किया। इस दौरान आबूरोड एसडीएम विरमाराम चौधरी, सीआई राजीव भादू सहित बीजेपी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
आबूरोड रेलवे स्टेशन पर भाजपाइयों ने किया अभिनंदन
मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र तोमर के आबूरोड स्टेशन पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं द्वारा अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर आबूरोड नगर मंडल अध्यक्ष मनीष परसाई, मंडल महामंत्री दिपेश अग्रवाल, नगरपालिका उपाध्यक्ष रवि शर्मा, मनीष लखारा, हार्दिक देवासी, दुर्गेश राव, सूर्यप्रतापसिंह एवं पंकज कुमावत आदि मौजूद रहे।