फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Sirohi News: MP Lumbaram Choudhary met Union Minister Nitin Gadkari

Sirohi News: सांसद लुंबाराम चौधरी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात, फोरलेन और बाईपास निर्माण की मांग

Thu, 12 Dec 2024 07:51 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 12 Dec 2024 07:51 PM IST
सार

जालौर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर रेवदर-मंडार-सिरोही राष्ट्रीय राजमार्ग 168 को फोरलेन बनाने और प्रमुख शहरों में बाईपास निर्माण की मांग की।

विज्ञापन
Sirohi News: MP Lumbaram Choudhary met Union Minister Nitin Gadkari
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद लुंबाराम चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने वर्तमान में आमजन को हो रही विभिन्न परेशानियों के बारे में जानकारी देते हुए रेवदर-मंडार-सिरोही राष्ट्रीय राजमार्ग पर फोरलेन तथा बाईपास निर्माण करवाने की मांग की।

विज्ञापन


भाजपा संभाग सहमीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि मुलाकात के दौरान सांसद लुंबाराम चौधरी द्वारा केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को एक पत्र भी सौंपा गया है। इसमें बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 168 जो सिरोही से मंडार तक है। पूर्व में इस रोड पर नेशनल हाइवे के लिए स्वीकृत किया गया था, लेकिन यह रोड टोल रोड होने से आज दिन तक फोरलेन नहीं बन सका है। वर्तमान में यह सड़क अक्तूबर 2024 टोल मुक्त हो गया है। इस रोड को राजस्थान सरकार द्वारा हाल ही मे अक्तूबर 2024 को भारत सरकार को सौंप दिया गया है। यह सड़क कांडला पोर्ट से दिल्ली से सीधे जुड़ा हुआ है। इस मार्ग से टोल समाप्त होने के कारण ट्रैफिक लोड काफी बढ़ गया है। इससे इस सड़क पर दुर्घटनाओं की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। इस मार्ग पर मंडार, रेवदर एवं सिरोही तीन घनी आबादी वाले शहर है। इन शहरों में दिनभर ट्रैफिक जाम होता रहता है। इससे लोगों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। 
विज्ञापन


सांसद चौधरी द्वारा झेरडा-मंडार-रेवदर -सिरोही राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन तथा मंडार रेवदर एवं सिरोही के पास बाइपास का निर्माण जल्द से जल्द करवाकर आमजन को राहत प्रदान करवाने का आग्रह किया गया है। मुलाकात के दौरान केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा समस्या के समाधान करवाने के लिए हर आवश्यक कारवाई करवाने का भी भरोसा दिलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed