फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Sirohi News: Miscreants looted mobile phones and cash from passengers travelling on a travel bus

Sirohi News: ट्रैवल्स बस पर बदमाशों का हमला, बीच हाईवे यात्रियों से मोबाइल फोन और नकदी लूटकर हुए फरार

Thu, 11 Jul 2024 02:19 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 11 Jul 2024 02:19 PM IST
सार

सरूपगंज-अहमदाबाद फोरलेन पर ओर गांव के समीप ट्रैवल्स बस में बदमाशों ने लूटपाट की। सवारियों से मारपीट कर नकदी और फोन ले गए।

विज्ञापन
Sirohi News: Miscreants looted mobile phones and cash from passengers travelling on a travel bus
यात्रियों से लूटपाट करते बदमाश। मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आबूरोड सदर पुलिस थानांतर्गत सरूपगंज-अहमदाबाद फोरलेन पर ओर गांव के समीप बीती रात बदमाशों ने ट्रैवल्स बस में लूट की वारदात को अंजाम दिया। 4 से 5 बदमाश दो बाइक पर सवार होकर आए। बदमाश बस सवार यात्रियों से मोबाइल फोन और नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर सदर पुलिस थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बस में सवार यात्रियों से जानकारी प्राप्त की।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अहमदाबाद, गुजरात से जोधपुर जा रही ट्रैवल्स की बस में बुधवार देर रात करीब 11 बजे ओर गांव के समीप अचानक खराबी हो गई थी। चालक ने हाईवे के पास साइड में खाली जगह देखकर बस को खड़ा किया था। इस दौरान दो बाइक पर सवार होकर 4 से 5 की संख्या में बदमाश वहां आए। उन्होंने आते ही वहां खड़े यात्रियों से लूटपाट करना शुरू कर दिया। वे लोग 3 से 4 यात्रियों के मोबाइल फोन और नकदी लूटकर भाग खड़े हुए। 
विज्ञापन


इस घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। क्षेत्र में लगातार हो रही लूटपाट की घटनाओं के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने पर खूब खरी खोटी सुनाई। इस मामले में आबूरोड सदर पुलिस थानाधिकारी राजीव भादू का कहना है कि इस मामले में हर पहलू की बारीकी से जांच करते हुए बदमाशों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed