{"_id":"664b0762d4204d6cd90e6447","slug":"sirohi-news-miscreants-attacked-a-worker-with-a-knife-and-killed-him-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: पैदल घर जा रहे श्रमिक की बदमाशों ने की हत्या, चाकू से किए वार, नकदी और मोबाइल फोन लूटकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: पैदल घर जा रहे श्रमिक की बदमाशों ने की हत्या, चाकू से किए वार, नकदी और मोबाइल फोन लूटकर फरार
Mon, 20 May 2024 01:50 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 20 May 2024 01:50 PM IST
सार
लूट के लिए श्रमिक हत्या से लोगों में आक्रोश है। लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। मारपीट और लूटपाट की घटनाओं से आमजन में असुरक्षा का माहौल उत्पन्न हो रहा है।
विज्ञापन
श्रमिक कीमौत पर रोष जताते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आबूरोड रीको पुलिस थानांतर्गत मावल ग्रोथ सेंटर के पास बदमाशों ने दोस्त के साथ पैदल घर जा रहे श्रमिक पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी नकदी और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद श्रमिकों में रोष व्याप्त है। ग्रोथ सेंटर और आसपास की इकाइयों में कार्यरत श्रमिक जमा हो गए। ये लोग पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ रोष जता रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम करीब 7 बजे मावल ग्रोथ छापरा जिला निवासी धनंजय यादव और अपने दोस्त के साथ पैदल अपने घर पर जा रहे थे। इस दौरान बाइक सवार 4-5 बदमाशों ने उन्हें रोककर मारपीट की। धनंजय यादव पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इससे वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद बदमाश युवक के जेब से नकदी और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। उसे तत्काल आकरा भट्टा स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
इस घटना में धनंजय के साथ जा रहे दूसरे व्यक्ति ने जैसे तैसे अपनी जान बचाई। घटना के बाद श्रमिकों में रोष व्याप्त हो गया। भारी संख्या में श्रमिक मावल ग्रोथ में जमा हो गए। ये लोग क्षेत्र में मारपीट एवं लूटपाट की लगातार घटनाएं बढ़ने पर नाराजगी जता रहे है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि न तो रात्रि में समुचित गश्त की का रही है और न ही ग्रोथ सेंटर में मार्गों पर प्रकाश के समुचित प्रबंध है। ऐसे में आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही है।
विज्ञापन