{"_id":"665dea5e85ddcf60170136d5","slug":"sirohi-news-ma-badi-kendra-day-care-center-will-also-remain-closed-till-june-8-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: मां-बाड़ी केंद्र, डे-केयर सेंटर में भी रहेगा 8 जून तक अवकाश, नाश्ता और भोजन की व्यवस्था रहेगी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: मां-बाड़ी केंद्र, डे-केयर सेंटर में भी रहेगा 8 जून तक अवकाश, नाश्ता और भोजन की व्यवस्था रहेगी जारी
Mon, 03 Jun 2024 09:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 03 Jun 2024 09:38 PM IST
सार
अवकाश के दिनों में माँ-बाड़ी केंद्र/डे-केयर सेंटर पर विद्यार्थियों को नाश्ता और भोजन की व्यवस्था यथावत रहेगी। आगामी आठ जून तक विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।
विज्ञापन
सिरोही जिला एवं सेशन न्यायालय।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिरोही जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और लू (हीट वेव) के मद्देनजर जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के माध्यम से संचालित माँ-बाड़ी केंद्र, डे-केयर सेंटर में आगामी आठ जून तक विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। अध्यापकों के लिए माँ-बाड़ी केंद्र, डे-केयर सेंटर यथावत खुले रहेंगे।
विज्ञापन
जिला कलेक्टर शुभम चौधरी ने बताया कि इन अवकाश के दिनों में माँ-बाड़ी केंद्र/डे-केयर सेंटर पर विद्यार्थियों को नाश्ता और भोजन की व्यवस्था यथावत रहेगी। नाश्ता और भोजन के पश्चात माँ-बाड़ी केंद्र/डे-केयर सेंटर विद्यार्थियों के लिए बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन