फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Sirohi News Liquor supplier absconding for one year arrested used to smuggle in Gujarat

Sirohi News: एक साल से फरार शराब सप्लायर गिरफ्तार, गुजरात में करता था तस्करी

Mon, 07 Oct 2024 07:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 07 Oct 2024 07:37 PM IST
सार

एक साल से फरार शराब सप्लायर को सरूपगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि शराब सप्लायर गुजरात में शराब तस्करी करता था।

विज्ञापन
Sirohi News Liquor supplier absconding for one year arrested used to smuggle in Gujarat
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही जिले में सरूपगंज पुलिस टीम द्वारा एक साल से फरार शराब सप्लायर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी 17 अक्तूबर 2023 को पुलिस द्वारा नाकाबंदी के दौरान अलग-अलग स्थानों पर दो कारों में पकड़ी गई शराब के मामले में वांछित था। वह गुजरात में शराब सप्लाई का काम करता था। घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।

विज्ञापन


सरूपगंज थानाधिकारी कमल सिंह की अगुवाई में कांस्टेबल दीना कुमार, बाबूलाल, तेजाराम और पुखराज की टीम द्वारा गुडा विनोइयान, पुलिस थाना विवेक विहार, जिला जोधपुर निवासी हडमानराम पुत्र बाबुलाल विश्नोई को गिरफ्तार किया गया है। वह पुलिस से बचने के लिए बीते एक साल से फरार चल रहा था। आरोपी गुजरात में अवैध शराब की सप्लाई का काम करता था। उससे पूछताछ कर और जानकारियां जुटाई जा रही हैं। गौरतलब है कि जिले में शराब तस्करी में लिप्त वांछित लोगों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, इसके तहत यह कारवाई की गई।
विज्ञापन


17 अक्तूबर 2023 को दो कार्रवाई में पकड़ी थी शराब
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर 17 अक्तूबर 2023 को फोरलेन हाइवे पर सरगामाता मंदिर के सामने नाकाबंदी की गई थी। उस दौरान वहां से गुजर रही एक आई-20 कार को रुकवाकर तलाशी ली गई तो उसके अंदर पीछे वाली सीट के ऊपर व नीचे काले कपड़े से ढकी हुई राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब व बीयर के 20 कार्टून पाए गए थे। मामले में कार में सवार आरोपी मूलाराम को गिरफ्तार किया गया था। वह इस शराब को गुजरात की तरफ सप्लाई करने जा रहा था। शराब को जब्त कर मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार कान्छोली बोर्ड पर पुलिसकर्मियों द्वारा वहां से आ रही एक कार को रोकने का इशारा किया गया तो चालक कार को गलत दिशा में आबूरोड की तरफ हाइवे पर भगाकर ले गया था। इस पर पुलिसकर्मियों द्वारा पीछा कर वीर बावजी मंदिर के सामने रूकवाकर कार की तलाशी ली गई तो उसमें राजस्थान निर्मित 43 कार्टून पाए गए थे। इस मामले में एक आरोपी जितेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर इनोवा कार एवं शराब जब्त की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed