फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Sirohi News: Instructions for making agreement and registration for disposal of biomedical waste

Sirohi News: बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण पर सख्ती, 25 अप्रैल तक कर लें ये जरूरी काम, उसके बाद लगेगा जुर्माना

Mon, 22 Apr 2024 08:09 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 22 Apr 2024 08:09 PM IST
सार

सिरोही-जालौर जिले में बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण के लिए संबंधित संस्थाओं को निर्देश जारी हुए हैं। इसके लिए 25 अप्रैल तक का समय दिया गया है। इसके बाद लगाया जाएगा जुर्माना।

विज्ञापन
Sirohi News: Instructions for making agreement and registration for disposal of biomedical waste
बायोमेडिकल वेस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिरोही-जालौर जिले में बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण के लिए संबंधित संस्थाओं को आगामी 25 अप्रैल तक एग्रीमेंट करवाकर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इसके बाद जुर्माना चुकाना होगा।

विज्ञापन


वरिष्ठ पर्यावरण अभियंता एवं क्षेत्रीय अधिकारी अशोक कुमार जेलिया ने बताया कि जालोर-सिरोही में स्थापित राजकीय एवं निजी अस्पताल, प्राथमिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, नर्सिंग होम, क्लीनिक, ओैषधालय, पशु चिकित्सालय, पशुघर, रक्त बैक, आयुष चिकित्सालय, शैक्षणिक संस्थान, स्वास्थ्य शिविर, फोरेंसिक, पैथेलॉजिकल और अनुसंधान प्रयोगशालाएं इत्यादि संस्थानों के बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण के लिए स्वायत्त शासन विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार संस्थान का रजिस्ट्रेशन करवाकर बायोमेडिकल वेस्ट के लिए निस्तारण के लिए एग्रीमेंट करवाना होगा। 
विज्ञापन


इसकी प्रति आगामी 25 अप्रैल तक क्षेत्रीय कार्यालय राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल में जमा भी करवानी होगी। उन्होंने बताया कि जिन संस्थान ने बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण के लिए  एग्रीमेन्ट नहीं किया है या एग्रीमेन्ट की प्रति क्षेत्रीय कार्यालय, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल, सिरोही में जमा नहीं करवाई गई है, उन सभी संस्थानों पर पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed