फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Sirohi News: Husband and wife were murdered for revenge police arrested two accused

Sirohi News: बदला लेने के लिए की गई थी पति-पत्नी की हत्या,  पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Thu, 11 Jul 2024 07:27 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 11 Jul 2024 07:27 PM IST
सार

पूछताछ में सामने आया कि मृतका कोनी ने 2 साल पहले आरोपी भूराराम के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया था। इससे आरोपी करीब 7 जेल में रहा था। इसी बात का बदला लेने के लिए उसने अपने साथी के साथ मिलकर पति-पत्नी की हत्या कर दी।

विज्ञापन
Sirohi News: Husband and wife were murdered for revenge police arrested two accused
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही जिले के पिंडवाड़ा के पिपलियाबेरा में नौ दिन पहले हुई पति-पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए एक आरोपी भूराराम के खिलाफ मृतका ने 2 साल पहले एक केस दर्ज करवाया था। जिसका बदला लेने के लिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी ने अपने साथी उदाराम को 15 हजार रुपये का लालच और दोस्ती का वास्ता देकर अपने साथ शामिल किया था। 

विज्ञापन

 
सिरोही पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि 2 जुलाई की रात में पुलिस थाना पिंडवाड़ा क्षेत्र के पिपलीयाबेरा में जिला उदयपुर निवासी कालू पुत्र सामोरा गरासिया और उसकी पत्नी कोनी उर्फ कानकी की अज्ञात आरोपियों ने धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी थी। मामले की मृतका के भाई सोवनाराम पुत्र भुराजी गरासिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मामले की जांच कर जिला सिरोही निवासी भूराराम पुत्र धन्नाजी गरासिया और  उदाराम पुत्र सामीराराम गमेती भील को गिरफ्तार किया गया है।  
विज्ञापन


पूछताछ में सामने आया कि मृतका कोनी ने 2 साल पहले भूराराम गरासिया के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया था। इससे आरोपी करीब 7 जेल में रहा था। उसका बदला लेने के लिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी भूराराम ने अपने साथी उदाराम को जगह भी दिखाई थी। भूराराम ने पति-पत्नी दोनों की हत्या करने के लिए उदाराम को 15  हजार रुपए का लालच और दोस्ती का वास्ता दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोनों आरोपियों ने 2 जुलाई की रात खेत पर सो रहे पति-पत्नी की लाठी से वार कर और धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed