{"_id":"6772a6a9eb93d9db0e08df09","slug":"sirohi-news-hill-station-covered-in-snow-happiness-on-the-faces-of-tourists-temperature-reached-minus-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News : बर्फ की चादर में ढंका हिल स्टेशन, सैलानियों के चेहरे पर खुशी, माइनस में पहुंचा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News : बर्फ की चादर में ढंका हिल स्टेशन, सैलानियों के चेहरे पर खुशी, माइनस में पहुंचा तापमान
Mon, 30 Dec 2024 07:27 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 30 Dec 2024 07:27 PM IST
सार
राजस्थान के हिल स्टेशन माउंट आबू में लगातार दूसरे दिन तापमान माइनस में दर्ज किया गया। सोमवार को तापमान -3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। खुले मैदानों, खेतों और पेड़-पौधों पर बर्फ की चादर बिछ गई, जिससे सैलानी बेहद उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
माउंट आबू में बीते दो दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। ठंडी हवाओं के साथ तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। सोमवार सुबह पोलोग्राउंड, अचलगढ़, देलवाड़ा और गुरुशिखर सहित कई क्षेत्रों में खुले मैदानों और पेड़-पौधों पर बर्फ की परत जम गई।
विज्ञापन
सवेरे होटल के कमरों से बाहर निकले पर्यटक अपने वाहनों और आसपास जमी बर्फ देख रोमांचित हो गए और बर्फ के साथ खेलते और तस्वीरें लेते नजर आए। सैलानियों ने बताया कि माउंट आबू में बर्फबारी की खबरें सुनना एक अलग अनुभव था लेकिन इसे अपनी आंखों से देखना अविश्वसनीय और आनंददायक है। कई पर्यटकों ने कहा कि जो लोग शिमला, नैनीताल या कश्मीर नहीं जा सकते, उनके लिए माउंट आबू एक बेहतरीन विकल्प है।
विज्ञापन
ठंडक से बचने के लिए स्थानीय लोग जगह-जगह अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। गर्म चाय और खाने-पीने की चीजों की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई है।
इस बार नहीं होगा शरद महोत्सव
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के कारण जिला प्रशासन ने इस साल आयोजित होने वाला तीन दिवसीय शरद महोत्सव स्थगित कर दिया है। इस वजह से सैलानी इस बार इस आयोजन का आनंद नहीं ले पाएंगे। हालांकि शरद महोत्सव स्थगित होने से पर्यटकों में कुछ निराशा है, लेकिन सैलानी हिल स्टेशन की ठंड और बर्फ का आनंद उठाने में मग्न हैं।
विज्ञापन